Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मामा ने भांजी की हत्या की:खाना खिलाने के बहाने घर ले गया, गला घोंटकर मार डाला; शव कार के नीचे फेंका

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में शनिवार रात मामा ने भांजी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामा ने भांजी (4) को खाना खिलाने के लिए अपने घर ले गया। वहां पर उसने गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद शव को शालीमार गार्डन इलाके में एक कार के नीचे फेंक दिया। देर रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बीकानेर 80 फुटा रोड पर बच्ची का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। मृतका की पहचान रहनुमा (4 वर्ष) पुत्री रशीद, निवासी शमशाद गार्डन पसौंडा के रूप में हुई। बच्ची के गले पर निशान मिले हैं, जिससे पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही है। सूचना मिलते ही एसीपी अतुल सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। महिला पुलिस ने भी जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना टीला मोड़ थाना क्षेत्र में सगा मामा ही लेकर गया था पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची को उसका सगा मामा जमील उर्फ छोटू घर से खिलाने के बहाने ले गया था। वह बच्ची को अपने किराए के कमरे पर ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के इरादे से शालीमार गार्डन में कार के नीचे डाल दिया। इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी जमील उर्फ छोटू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारणों की जांच जारी पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का तरीका स्पष्ट हो सकेगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्ची के साथ किसी तरह की गलत हरकत की कोशिश तो नहीं की गई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट होंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में 5 साल की बच्ची का पैर कटा:डॉक्टर की लापरवाही का आरोप, केस दर्ज
    Next Article
    जमीन कब्जे को लेकर विवाद 111 के विरोध मुकदमा:लाठी डंडे से हमला किए जाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment