Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मना अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस:शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, मॉक ड्रिल कर लोगों को किया जागरूक

    7 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। यह दिन 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण हादसे में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की याद में समर्पित है। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इसी दिन से एक सप्ताह तक चलने वाले अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह की भी शुरुआत हुई। फायर स्टेशन वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शहीद अग्निशमन कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों ने उन्हें याद किया और सम्मान व्यक्त किया। सभी को पिन फ्लैग भी लगाए गए। जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से फायर वाहनों की एक रैली निकाली गई। गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वैशाली से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी, जहां लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में फायर स्टेशन वैशाली में आधुनिक अग्निशमन और रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ होटल और अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग लिया और इन उपकरणों के सही इस्तेमाल के तरीके सीखे। अग्निशमन विभाग द्वारा पूरे सप्ताह विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इन अभ्यास सत्रों में स्कूल, अस्पताल, होटल और बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे। साथ ही, लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने (इवैक्यूएशन) की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंबेडकर को माला पहनाने के बाद...तालाब में जल सत्याग्रह शुरू:तालाब की गंदगी से परेशान दलितों का प्रदर्शन, पुलिस ने आंदोलन कराया खत्म
    Next Article
    गोरखपुर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती:BJP, कांग्रेस, सपा और AAP कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment