Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व:शिव मंदिरों में भजन, आरती और कथा हुई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गौतम बुद्ध नगर जनपद में भी यह पर्व व्यापक स्तर पर मनाया गया। जनपद के सभी विकास खंडों और तहसीलों में स्थित शिव मंदिरों में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन और दीपोत्सव जैसे अनुष्ठान शामिल थे, जिनमें श्रद्धालुओं और आमजन ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत, आस्था और स्वाभिमान के भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थलों पर आयोजित भजन संध्याओं और प्रवचनों में सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और उसके पुनरुत्थान की गौरवगाथा का भी उल्लेख किया गया। इस पर्व के तहत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी क्रम में, गौतम बुद्ध नगर से भी 10 श्रद्धालुओं का एक दल सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व और जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश के मार्गदर्शन में, खंड विकास अधिकारी दादरी नेहा सिंह ने 18 अप्रैल को विकास भवन परिसर से इस दल को लखनऊ के लिए हरी झंडी दिखाई। यह दल लखनऊ से आगे सोमनाथ, गुजरात के लिए रवाना हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्कान- साहिल की कल होगी पेशी:कोर्ट में साबित करेंगे अपनी बेगुनाही, 22 गवाहों की हो चुकी है गवाही
    Next Article
    शादी से 6 दिन पहले पिकअप चालक की मौत:अम्बेडकरनगर में टैंकर में घुसी सब्जी लदी पिकअप, शव काफी देर तक फंसा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment