Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से 6 दिन पहले पिकअप चालक की मौत:अम्बेडकरनगर में टैंकर में घुसी सब्जी लदी पिकअप, शव काफी देर तक फंसा रहा

    2 hours ago

    1

    0

    अकबरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने आगे जा रही टेंकर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर की मौत हो गई। क्षतिग्रस्त वाहन में ड्राइवर बुरी तरह फंसा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक ड्राइवर की 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी। लेकिन उसकी हादसे में मौत के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देखें 2 तस्वीरें… सब्जी लेकर मंडी जा रहा था यह हादसा अकबरपुर-महरुआ मार्ग पर कसेरुआ गांव के पास प्रताप ढाबा के पास हुआ है। मृतक ड्राइवर की पहचान औरंग नगर निवासी 26 वर्षीय मनोज यादव पिता नरसिंह यादव के रूप में हुई है। वह सोमवार की सुबह में करीब 4:50 बजे पिकअप से सब्जी लेकर शहजादपुर मंडी जा रहा था। जैसे ही उसकी गाड़ी कसेरुआ के पास हाईवे पर पहुंची, आगे चल रहे केमिकल टैंकर (NL01AH9800) में पीछे से उसकी पिकअप (UP 45 AT 2610) जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण था कि चाड्राइवर मनोज पिकअप में ही बुरी तरह फंस गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर पहुंची स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। हल्का सिपाही अजय शुक्ला, हीरालाल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक मनोज की 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी। उसकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व:शिव मंदिरों में भजन, आरती और कथा हुई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
    Next Article
    श्रावस्ती में थाना प्रभारी सिरसिया निलंबित:गौकशी आरोपियों से सांठ-गांठ के आरोप में कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment