Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में न्यूनतम टेम्प्रेचर 11°C:सुबह में धुंध, हल्की धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही, AQI 253 पहुंचा

    20 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। रात और सुबह के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। मौसम साफ रहने और दिन में हल्की धूप निकलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तीन दिन में 2 डिग्री गिरा तापमान नवंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 13 से घटकर 11 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड और बढ़ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल एनसीआर में कोहरा नहीं पड़ रहा है। कोहरा शुरू होने के बाद ठंड का असर और बढ़ सकता है। AQI 253, प्रदूषण रोकने के लिए पाबंदियां जारी गाजियाबाद में शुक्रवार को AQI 253 दर्ज किया गया। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिले में निर्माण कार्यों पर रोक जारी है। कक्षा 5 तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराई जा रही है। नगर निगम की टीमें सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कर रही हैं। मशीनों से सड़कों की सफाई भी कराई जा रही है। कोयला-लकड़ी जलाने और खुले में कचरा फेंकने पर रोक प्रदूषण रोकने के लिए कई पाबंदियां लागू हैं। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक है। खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले काम भी प्रतिबंधित हैं। डीजल से चलने वाले इंजनों पर रोक के साथ निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क भी बढ़ाया गया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन महिलाओं ने मिलकर उड़ाई गले की सोने की चैन:गोरखपुर ई-रिक्शा में बैठी महिला के गोद में बच्चा रखा, पैर दबा कर ध्यान भटकाई, FIR
    Next Article
    बस्ती रोडवेज डिपो में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन:डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की उठाई मांग, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment