Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में ओले गिरे, नोएडा-प्रयागराज में बारिश:गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीगा; 44 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट

    16 hours ago

    2

    0

    यूपी में बुधवार को देवरिया, मऊ, गोरखपुर और महाराजगंज में बारिश हुई। वहीं, बुंदेलखंड में मौसम बिगड़ा हुआ नजर आया। यहां ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। इससे पहले, मंगलवार देर रात पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। पूर्वी यूपी में प्रयागराज, गाजीपुर और मिर्जापुर में बारिश हुई। गाजीपुर में गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीग गया। बता दें कि प्रदेश में पिछले 6 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। इससे अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से यूपी में मौसम बदला है। गुरुवार को 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो लखनऊ-आगरा समेत 45 शहरों में जोरदार बारिश हुई। हमीरपुर-चित्रकूट में 70kmph से तूफान आया। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। हमीरपुर में खेत से लौट रही महिला पर टीन शेड गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दीवार ढहने से कार-बाइक चकनाचूर हो गईं। बाराबंकी में सबसे अधिक 72 मिमी. बारिश हुई। सिद्धार्थनगर में 66 मिमी, अंबेडकरनगर में 42 मिमी और गोरखपुर में 41.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम की तस्वीरें- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से बादल बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाएं और पश्चिम से आने वाली सूखी हवाएं आपस में टकराकर वातावरण को अस्थिर बना रही हैं। मई महीने में यह स्थिति आम होती है। फिलहाल10 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ? आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक मौसम खराब रहेगा? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    Crude Oil Shortage का किन देशों पर ज्यादा असर?
    Next Article
    'अखिलेश सर, आप पर 100 नौकरियां कुर्बान':टीचर बोली- आपको मैंने पूड़ी खिलाई, पिता को सफाईकर्मी बना दिया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment