Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान-2 गज पीछे:पुलिस कमिश्नर बोले- हर थाना प्रभारी और ACP की जिम्मेदायरी तय की गई

    2 hours ago

    2

    0

    शहर में अतिक्रमण को लेकर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। जहां सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस "दो गज पीछे" नाम से अभियान चला रही है। यह अभियान सुबह से लेकर रात्रि 9 बजे तक चलाया जा रहा है। इसमें ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल डीसीपी के अलावा सभी एसीपी और थाना प्रभारी हैं। जिसमें पुलिस कमिश्नर ने कोतवाली और नंदग्राम थाने के SHO को कड़ी फटकार लगाई है। अंकुर विहार क्षेत्र में चलाया अभियान लोनी और ट्रांस हिंडन जोन में अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में "दो गज पीछे" अभियान चलाया गया। अंकुर बिहार पुलिस ने अलग अलग टीमों के बाजारों, गलियों और मुख्य मार्गों पर जाकर दुकानदारों तथा अतिक्रमण करने वालों को जागरूक किया। उन्हें समझाया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से ट्रैफिक बाधित होता है और आने जाने वाले लोगों को असुविधा होती है। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर रखने तथा फुटपाथ या सड़क पर सामान न रखने के निर्देश दिए गए। अवैध खड़े वाहनों के चालान पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। जो अवैध तरह से सड़क पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं उनके ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस भी नदारद मिल रही एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह ने यातायात व्यवस्था के के लिए अलग अलग प्वाइंटों पर ड्यूटी चैक की। रात में भी ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी खत्म होने के समय 10 बजे के बाद वह फील्ड में उतरे। इस पर पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि सुबह और शाम के समय ड्यूटी में लापरवाही मिलने वालों पर कार्रवाई की जाए। रात में पुलिस की ड्यूटी के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट, टॉर्च, वायरलेस सेट हर हाल में साथ रखने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फूड बिजनेस से जुड़े व्यापारियों का प्रॉफिट 20% घटा:गैस सिलेंडर की महंगाई से लखनऊ में नाराजगी, बोले- 60 साल में ऐसा नहीं हुआ
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, 20 हजार का इनामी घायल:डकैती के मास्टरमाइंड शिवम उर्फ मोटा को लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment