Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में पत्नी और बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या:पति अफेयर का पता चलने के बाद से नाराज था, बहाने से घर बुलाया था

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में अफेयर से नाराज युवक ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद कमरे में लाश को छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में जाकर देखा तो पत्नी की लाश फर्श पर पड़ी थी। थोड़ी दूर पर बॉयफ्रेंड खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सोफा खून से सना हुआ था। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से सैंपल लिए। उसके बाद आरोपी पति की तलाश में जुट गई। पुलिस को अंदेशा है कि महिला सोफे पर बैठी थी। युवक ने पहले पत्नी को गोली मारी होगी। जिसके बाद वह सोफे से गिरकर जमीन पर आ गई। उसके बाद उसके बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ट्रोनिका सिटी में सोमवार रात की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पड़ोसी ने फोन करके पुलिस को फायरिंग की दी थी सूचना एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर राज करन नैय्यर ने बताया - सोमवार रात करीब 12 बजे डायल 112 पर पुलिस के पास एक युवक का फोन आया था। उसने बताया- उसके मकान के सामने शबनम (36) नाम की महिला रहती है। उसके घर में झगड़ा हो रहा है। चिल्लाने और फायरिंग की आवाज आ रही है। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर शबनम की लाश फर्श पर पड़ी थी। उसके पास में ही एक युवक खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। कमरे से सैंपल लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो साल से पत्नी से अफेयर चल रहा था पड़ोसी ने बताया-- शबनम (36) ट्रोनिका सिटी में पति राशिद (38) के साथ रहती थी। राशिद चारपाई बनाने का काम करता है। उसके साथ फहीम (32) भी काम करता था। दो साल से उसका उनके घर पर आना जाना था। इसी दौरान फहीम का राशिद की पत्नी से अफेयर हो गया था। कुछ दिनों पहले राशिद को इसके बारे में पता चल गया था। इसको लेकर शबनम और फहीम से उसका झगड़ा हुआ था। पति ने फोन करने बॉयफ्रेंड को बुलाया, फिर मारी गोली उसके बाद फहीम ने उसके घर पर आना बंद कर दिया था। सोमवार रात को राशिद ने फोन करके फहीम को अपने घर पर बुलाया। उसके बाद पत्नी और फहीम से राशिद का झगड़ा होने लगा। राशिद ने पहले से घर में पिस्टल छिपाकर रखी थी। उसने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गोली मार दी। उसके बाद घर छोड़कर भाग गया। वारदात के समय घर में उसका एक बच्चा था। बाकी दूसरी जगह थे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर बोले-बोले-आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर राज करन नैय्यर ने बताया- शुरुआती जांच में अफेयर में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में 4 टीमें लगाई गईं हैं। उसे पकड़कर जल्द हत्या के कारणों का पता लगाया जायेगा। ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला, लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, धमकी दी तो गला दबाया मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में चैत्र नवरात्रि पर महिला जागरूकता दौड़:मिशन शक्ति 5.0 के तहत सुरक्षा का संदेश दिया गया
    Next Article
    देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र की पीट-पीटकर हत्या:वर्चस्व की लड़ाई में भीड़े दो गुट; BBA और B.Tech के 3 स्टूडेंट गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment