Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में सुबह से धूप खिली, आज मौसम साफ:रात का तापमान सामान्य होने के चलते सर्द होने लगा मौसम

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज मंगलवार को धूप खिली है। दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बीच-बीच में आसमान में कभी हल्के बादल रहेंगे तो कभी तेज धूप रहेगी। आज हवा की गति सामान्य से थोड़ा अधिक है इसलिए उमस भरी गर्मी से राहत है। रात का तापमान सामान्य यानी 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। दिन में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान आज दूसरे दिन भी तापमान में एक दिन पहले की तरह है। मंगलवार को गाजियाबाद में सुबह के समय तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप में तेजी है, हवा की गति 7 किमी प्रति घंटा से है। पिछले एक वीक से बारिश नहीं हुई है, रात के समय भी मौसम साफ बना हुआ है। आधा सितंबर माह बीत चुका है, ऐसे में मानसूनी बारिश का दौर कम होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में गाजियाबाद, एनसीआर और आसपास के जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है। लेकिन बारिश की संभावना बिल्कुल न के बराबर है। 25 सितंबर तक रहता है मानसून का दौर आधा सितंबर बीत गया है, वेस्ट यूपी और एनसीआर में 25 सितंबर तक मानसूनी बारिश का दौर रहता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार कई बार साधारण तौर पर भी सितंबर के लास्ट वीक में हल्की बारिश देखने को मिलती है। इस समय दिन में तेज धूप खिल रही है, रात में ओस अधिक पड़ रही है। जिससे लोगों को दिन में उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिन और रात के तापमान में इस समय 7 से 8 डिग्री सेल्सियस का अंतर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 शहरों में बारिश, लखनऊ में अंधेरा छाया:अयोध्या एयरपोर्ट की छत टपकी, 65 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में अनधिकृत पार्टी:12 कर्मचारियों को नोटिस, सुरक्षा सुपरवाइजर की सेवा समाप्ति की सिफारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment