Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 5 साल की बच्ची की मौत:सौतेली मां पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव में पांच वर्षीय आयशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची की मां ने सौतेली मां पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आयशा के पिता नियाजुद्दीन पेशे से वाहन चालक हैं। करीब चार साल पहले उनका पहली पत्नी आसमां बानों से तलाक हो गया था। तलाक के बाद आसमां अपनी एक वर्षीय बेटी आयशा के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ स्थित अपने मायके में रहने लगी थीं। बाद में नियाजुद्दीन ने अपने ही गांव की साबिया बानों से दूसरी शादी कर ली, जिससे उनके तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, नियाजुद्दीन का अपनी पहली पत्नी आसमां से संपर्क बना हुआ था। लगभग एक सप्ताह पहले वह आसमां के पास गया और पांच वर्षीय आयशा को दादी से मिलवाने की बात कहकर अपने घर ले आया। घटना वाले दिन गुरुवार को नियाजुद्दीन वाहन लेकर बाहर गया हुआ था। उसी दिन शाम करीब 5 बजे आयशा घर की छत पर मृत पाई गई। आयशा की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां अपने पिता के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सौतेली मां पर आयशा का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मांधाता थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में विदेशी पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला:श्रीलंका से आए कई पर्यटक घायल, दुकानों-खंडहर में घुसकर बचाई जान
    Next Article
    पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:होली मनाने घर लौट रहा था, एक घायल, बरेली में पुल निर्माण में करता था मजदूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment