Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में शाम होते ही धूल भरी आंधी:तड़के बारिश से बदला था मौसम, रात में फिर गरज के साथ बारिश की संभावना

    14 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में शाम होते ही अचानक मौसम में बदलावा आया। जहां धूल भरी आंधी शुरु हुई। 30 से 35 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही है। आसमान में बिजली भी चमक रही है। शहर के कई इलाकों में अचानक से अंधेरा पसर गया। रात में भी बारिश का मौसम हो चुका है, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे पहले सुबह से हल्की धूप खिली,और तेज हवा चल रही। सोमवार देर रात में हल्की बारिश हुई। आज मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में कभी हल्की धूप तो कभी बादल छाए रहे। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा से थी, शाम को अचानक आंधी से मौसम बदल गया। दूसरे दिन भी रात में हल्की बारिश इससे पहले सोमवार तड़के भी आंधी और बारिश से मौसम बदला, जहां सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, दोपहर को हल्की धूप खिली। बीच बीच में आसमान में बादल थे। रात में फिर बादल छा गए। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। 30 अप्रैल को बारिश के साथ ओले पड़े इससे पहले 30 अप्रैल को दोपहर से लेकर रात तक तेज आंधी चली तो बारिश और तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। 3 मई से फिर से गाजियाबाद और आसपास के जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है। गुरुवार रात में भी तेज हवांए चलीं। जिससे तापमान में गिरावट आई। लगातार बदल रहा मौसम गाजियाबाद में लगातार मौसत बदल रहा है। जहां 20 अप्रैल से भीषण गर्मी शुरु हुई, दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच यगा, वहीं 30 अप्रैल से बारिश, आंधी और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई। 3 मई को हल्की फुआर पड़ीं। 4 मई की सुबह 4 बजे आंधी और बारिश आई। 4 मई की देर रात भी हल्की बारिश हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 लाख फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या:हरदोई में गड्ढा खोदकर गाड़ा; कई थानों की फोर्स-पीएसी तैनात
    Next Article
    मिर्जापुर में शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के चेक मिले:विधायक ने कहा- ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में हुए सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment