Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के चेक मिले:विधायक ने कहा- ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में हुए सुधार

    1 hour ago

    2

    0

    मिर्जापुर के विकास भवन सभागार में शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार शामिल थे। मुख्य अतिथि रत्नाकर मिश्रा ने शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे उनका उत्साह बढ़ेगा और वे अधिक समर्पण के साथ कार्य करेंगे। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में हुए सुधारों का जिक्र किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की स्थापना का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपए किया गया है। उन्होंने इसे शिक्षामित्रों के सम्मान और समर्पण का प्रतीक बताया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। समारोह में मौजूद शिक्षामित्रों ने मानदेय वृद्धि पर खुशी व्यक्त की और सरकार तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम में मंडलायुक्त राकेश प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र और अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में शाम होते ही धूल भरी आंधी:तड़के बारिश से बदला था मौसम, रात में फिर गरज के साथ बारिश की संभावना
    Next Article
    मदरसे से गायब छात्रा पड़ोसी की छत पर पड़ी मिली:पैरों में रंग हुआ था, परिजन बोले- बंधकर बनाकर रेप किय गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment