Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में शादी के 2 महीने बाद नवविवाहिता की मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, 50 लाख दहेज देने का दावा

    17 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रूपसी झा के रूप में हुई है, जो हरियाणा के फरीदाबाद स्थित भगवानपुर की निवासी थी। उसकी शादी 19 फरवरी 2026 को अभिमन्यु झा से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने शादी में करीब 50 लाख रुपये का दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें लगातार बढ़ती रहीं। परिवार के अनुसार, शादी के बाद से ही रूपसी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उसका पति अभिमन्यु झा, ससुर, सास और ननद सहित अन्य लोग उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। रूपसी ने कई बार फोन पर अपने परिजनों को अपनी परेशानी बताई थी। 18 अप्रैल 2026 की शाम रूपसी ने अपने परिवार को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि इस बातचीत के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें रूपसी की मौत की सूचना दी गई। जब परिवार मौके पर पहुंचा, तो उन्होंने रूपसी के शव पर गले और शरीर पर निशान होने का दावा किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रूपसी की गला दबाकर हत्या की गई है और इसे आत्महत्या या सामान्य मौत दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा उपाध्यक्ष के भाई-बेटे-भतीजे सहित 7 पर FIR:संभल में प्रधानी चुनाव में वोट न देने पर मारपीट का आरोप
    Next Article
    मुख्यमंत्री ने सोमनाथ यात्रा विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी:कहा- कोई सोचता था कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, बटुकों ने किया मंगलाचरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment