Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में SIR की फाइनल लिस्ट जारी:साहिबाबाद विधानसभा में वोटर 7 लाख के पार, देखें सभी विधानसभा में वोटरों की संख्या

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में चुनाव आयोग ने आज स्पेशल इंटेसिव रिवीजन यानी SIR की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। गाजियाबाद के DM/ जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से भी गाजियाबाद की सभी पांचों विधानसभा की फाइनल सूची जारी की गई है। DM रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी स्थलों पर निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया है। गाजियाबाद के सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्यूनिष्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्सिस्ट)। इंडियन नेशनल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, अपना दल (सोनेलाल) के प्रतिनिधियों को अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की एक प्रति हार्ड कापी में तथा एक प्रति सॉफ्ट कापी में दी गई हैं। मेरठ मंडल के कमिश्नर और आर्ब्जवर द्वारा अंतिम मतदाता सूची की समीक्षा की गई। विधानसभा के अनुसार कुल वोटर 24 बैठकें आयोजित की गईं सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने तथा सुझाव प्राप्त करने के लिए दिनांक 27 अक्टूबर से 2025 से 10 अप्रैल 2026 के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कुल 24 बैठकें हुईं। एसआईआर के तहत सभी शिकायतों को निस्तारण के लिए डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर में टोल फ्री नम्बर 1950, चुनाव आयोग का पोर्टल और बीएलओ पोर्टल की व्यवस्था की गई थी। गाजियाबाद के कुल वोटर जिले के कुल 3358 मतदेय स्थलों पर 10 अप्रैल को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची में पुरूष मतदाता 1319238, महिला मतदाता 1042330, थर्ड जेंडर मतदाता 134 जिनकी कुल संख्या 23,61,702 हैं। गाजियाबाद में साहिबाबाद विधानसभा में सबसे अधिक 7 लाख से अधिक वोटर हैं। इसके बाद लोनी विधानसभा में 4 लाख 47 हजार वोटर हैं। हापुड़ की धौलाना विधानसभा के 135 मतदेय स्थल गाजियाबाद जिले में लगते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय निषाद ने रिहंद-ओबरा डैम में मछली-पालन का निरीक्षण किया:योजनाओं में अनियमितता मिलने पर नाराजगी व्यक्त की
    Next Article
    मिर्जापुर में टोल प्लाजा के खिलाफ चौथे दिन धरना:कांग्रेसियों के नेतृत्व में प्रदर्शन, कई संगठनों का मिला समर्थन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment