Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:ट्रैक पर चलते समय कान में ईयरफोन लगाए हुआ था युवक

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद के मोदीनगर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हापुड़ रोड रेलवे फाटक के पास हुई। बताया जा रहा युवक कान में ईयरफोन लगाए हुआ था । मृतक की पहचान 22 वर्षीय अतुल पुत्र राजीव, निवासी कानपुर, थाना भोजपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक पर चलते समय कान में ईयरफोन लगाए हुए था। इसी दौरान मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस तेज गति से गुजरी और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय या उसके आसपास चलते समय विशेष सावधानी बरतें। ईयरफोन या मोबाइल फोन का उपयोग करने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्रबुद्ध समागम ब्राह्मण समुदाय का जमावड़ा:UGC पर हो रही है चर्चा , राजेंद्र त्रिपाठी बोले - बटुओ पर हमला महा पाप , ब्राह्मण समाज अविमुक्तेश्वरानंद के साथ
    Next Article
    पीलीभीत के सभी कार्यालय 5 मार्च तक बंद:DM ने सरकारी कर्मचारियों की होली छुट्टी बढ़ाई, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment