Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्रबुद्ध समागम ब्राह्मण समुदाय का जमावड़ा:UGC पर हो रही है चर्चा , राजेंद्र त्रिपाठी बोले - बटुओ पर हमला महा पाप , ब्राह्मण समाज अविमुक्तेश्वरानंद के साथ

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रबुद्ध समागम का आयोजन। प्रदेश भर से ब्राह्मण नेताओं का जमावड़ा लगा। यूजीसी समेत तमाम मुद्दों पर कर रहे हैं चर्चा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि समाज को जोड़ना और समस्याओं पर चर्चा करना उद्देश्य है। कार्यक्रम में प्रदेश भर से शंकराचार्य , धर्मगुरु पहुंचे है। साथ ही कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्णों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार बदले की भावना से होने वाली कार्रवाई जैसे मुद्दों पर आज यहां चर्चा हो रही है। हमने सभी राजनीतिक दलों के स्वर्ण नेताओं को निमंत्रण भेजा है। अपने सम्मान , अधिकार और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हम यहां चर्चा करने के लिए जुटे हैं। स्वर्ण समाज को मिटाने के लिए यूजीसी एक चक्र है इसे हम लोग सफल नहीं होने देंगे। जो कह रहे हैं कि किसी छात्र का अहित नहीं होगा तो इसे वापस ले ले। दलित एक्ट का जो प्रावधान है वह तो चल ही रहा था यूजीसी क्यों लाया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए उसमें अमेंडमेंट की क्या जरूरत पड़ी। अगर कोई फर्जी मुकदमा लिखवा देगा तो हम लोग जेल चले जाएंगे इसकी क्या आवश्यकता। यह दुर्भाग्य है कि जब यूजीसी पास हुआ तो लोकसभा और राज्यसभा की सदन चल रही थी मगर जितने स्वर्ण नेता है हाथ में चूड़ी पहनकर ताली बजा रहे थे। लानत है ऐसे नेताओं पर सबसे ज्यादा घृणा के पात्र यही है। सभी लोग राजनीति कर रहे हैं जब ब्राह्मण के साथ अत्याचार हो रहा था तब लोकसभा और राज्यसभा में ब्राह्मण नेता थे वह क्या कर रहे थे। किस विधायक या सांसद ने यूजीसी के खिलाफ आवाज उठाया हमें बताया जाए। ऐसे ब्राह्मण नेताओं जीत या हार से समाज को क्या लाभ मिलेगा। भाजपा के ब्राह्मण नेताओं की हुई बैठक पर शीर्ष नेतृत्व की सख्ती बेहद गलत है। अगर भाजपा के ही विधायक एक जगह बैठकर बाटी चोखा पर चर्चा कर लेते हैं तो इसमें क्या गलत है। और भी जातियों के विधायक और सांसद अपने यहां बैठते हैं उन पर क्यों नहीं लगाम कसा जाता है। मतलब ब्राह्मण इतना कमजोर हो गया है की इनके हंटर के नीचे काम करेगा। प्रयागराज माघ मेला में जो बटुओ के साथ हुआ बेहद शर्मनाक और घोर अन्याय है यह पतन का लक्षण है। हत्या कहीं भी हो हत्या होती है मगर जब ब्राह्मण की हत्या होती है तो कहा जाता है कि ब्रह्म हत्या लग जाएगा। ब्रह्म हत्या लगती है यह सत्य है आने वाले कल में देखिएगा क्या होता है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जो हो रहा है यह दुर्भाग्य है। शंकराचार्य का भगवान के बराबर स्थान है उनके कैरेक्टर को लांछित किया गया किसी दुष्कर्मी के द्वारा, इसकी हम निंदा करते हैं। मोदी और योगी हिंदूवादी सरकार में जो हो रहा है इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता। इस मामले में हम स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पूरा समर्थन करते हैं उनके साथ खड़े हैं ,पूरा हिंदू समाज उनके साथ है। सारे दलों के एजेंडे में है कि स्वर्ण को मिटाओ ब्राह्मणों को सताओ इसी पर हम चर्चा कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सादाबाद में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मां ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
    Next Article
    गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:ट्रैक पर चलते समय कान में ईयरफोन लगाए हुआ था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment