Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में दिनदहाड़े ATM कैश वैन से 20 लाख लूटे:ड्राइवर को बंधक बनाया, फायरिंग की; 8 किमी दूर वैन छोड़कर भागे

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में बुधवार दोपहर एक बजे 3 बदमाशों ने 20 लाख रुपयों से भरी इंडिया वन कंपनी की कैश वैन लूट ली। बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बना लिया और फायरिंग भी की। इसके बाद कैश वैन लेकर एक्सप्रेस-वे के रास्ते हापुड़ की ओर भाग निकले। ड्राइवर को डरा-धमकाकर गाड़ी से नीचे उतार दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्हें घटनास्थल से करीब 8 किमी दूर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कैश वैन लावारिस हालत में मिली। उसमें रखे रुपए गायब थे। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि कैश वैन से कितनी रकम लूटी गई है, यह पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का है। ड्राइवर को अकेला पाकर बंधक बनाया क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एचपी पेट्रोल पंप के पास इंडिया वन का एटीएम बूथ है। बुधवार दोपहर 1 बजे कंपनी के 4 कर्मचारी कैश वैन लेकर एटीएम में पैसा डालने गए थे। एटीएम बूथ मेन रोड से करीब 50 मीटर अंदर गली में है। गार्ड और 2 कर्मचारी कैश लेकर एटीएम की तरफ चले गए। ड्राइवर वैन में बैठा था। तभी मौका पाकर 3 बदमाशों ने वैन पर धावा बोल दिया। तमंचे के बल ड्राइवर को बंधक बना लिया। ड्राइवर ने विरोध करना चाहा तो हवा में फायरिंग भी की। इसके बाद बदमाश कैश वैन छीनकर भाग गए। तब ड्राइवर ने शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई। शहरभर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। करीब 2 घंटे बाद कैश वैन मसूरी थाना क्षेत्र में बरामद कर ली गई, लेकिन उसमें रखा कैश बदमाश अपने साथ ले गए। कैश वैन के कर्मचारियों के मुताबिक, वे बैंक से करीब 25 लाख रुपए वैन में लेकर निकली थे। कर्मचारी 5 लाख रुपए डालने लिए एटीएम के अंदर गए थे। जिस वक्त लूट हुई, वैन में करीब 20 लाख रुपए कैश मौजूद था, जिसे बदमाश लूटकर ले गए। कैश वैन के पास पैदल घूम रहे थे बदमाश डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया, अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया है कि तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जहां पर कैश वैन खड़ी थी, वहां पर बदमाश पैदल ही घूम रहे थे। जैसे ही कंपनी के कर्मचारी कैश डालने के लिए कैश बॉक्स को एटीएम मशीन में लेकर पहुंचे। तभी वहां घूम रहे 3 लोगों ने ड्राइवर को अकेला देखकर इसके बाद कैश की गाड़ी को लूट लिया। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से बदमाश नीचे उतरते हुए मसूरी क्षेत्र में यानी हापुड़ की तरफ भागे। वैन में कैश नहीं मिला है, कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ में है सामने आया है की 20 लाख रुपए वन में कैश था। जिसको बदमाश ले गए हैं। मसूरी के आगे हापुड़ जिले का बॉर्डर है। ऐसे में बदमाश हापुड़ की तरफ भागे होंगे। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीम लगाई गई हैं। लूटे गए कैश का आकलन किया जा रहा डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि लूटी गई रकम का आकलन किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित वित्तीय संस्था से रिकॉर्ड मंगवाए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितना कैश एटीएम में जमा हो चुका था और कितना वैन में बचा हुआ था। मामले के खुलासे के लिए 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संस्था के कर्मचारियों और ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- बच्चे से कुकर्म-हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया:हरदोई में मेले से अपहरण किया, फिरौती न देने पर की थी वारदात हरदोई में 7 साल के बच्चे के अपहरण के बाद हत्या के आरोपी महनूर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर एक दिन पहले ही 50 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के 3 बजे पुलिस ने 27 साल के महनूर को रोका तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन हैं तृषा कृष्णन? जिनकी विजय की जीत के बाद नहीं रुक रही चर्चा
    Next Article
    अलमारी के नीचे बनी सुरंग में अवैध हथियारों की फैक्ट्री:मेरठ में बीसीए का छात्र चला रहा था, अलमारी के अंदर से था जाने का रास्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment