Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला मुठभेड़ में अरेस्ट:चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के विजयनगर में दोस्त की प्रेमिका से बात करने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। 16 अगस्त की रात आकाश को दो गोलियां मारी गई थीं। पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार अमन और अरुण को रोकने की कोशिश की तो दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमन के पैर में गोली लगी, जबकि अरुण को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, रात में सीएचएसपी स्कूल के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इसमें अमन के पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि अमन ने अपने साथी अरुण के साथ मिलकर आकाश को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और बाइक बरामद की है। चाऊमीन की दुकान पर हुआ था विवाद विजयनगर के प्रताप विहार निवासी आकाश 16 अगस्त की रात स्वदेशी चौक के पास चाऊमीन खाने गया था। इसी दौरान अमन अपने साथी अरुण के साथ बाइक से वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद अमन ने आकाश पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमिका से बात करने को लेकर था विवाद पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमन और आकाश पहले से दोस्त थे। दोनों विजयनगर की एक युवती से बात करते थे। अमन ने पहले भी आकाश से युवती से बात नहीं करने और उसका पीछा छोड़ने के लिए कहा था। इसके बावजूद आकाश चोरी-छिपे उससे बात करता रहा। 16 अगस्त की शाम को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में अमन ने रात में अरुण के साथ मिलकर आकाश को गोली मार दी। आकाश का संतोष अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में सुबह से धूप खिली:आज दूसरे दिन भी हल्की बारिश का अनुमान, तापमान 34 डिग्री सेल्सियस
    Next Article
    अमरोहा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार:गजरौला में तीन दिन पहले पीटकर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment