Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में UPSC पास छात्रों का भव्य स्वागत:कोमल मावी ने कहा कि गांव ने मुझे बहुत स्नेह दिया है, मैं भूल नहीं पाउंगी

    3 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रिश्तल गांव में UPSC में चयन हाने वाले छात्रों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां महिला और पुरुष व वृद्ध लोगों ने एकत्र होकर सफल अभ्यर्थियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया, और उनकी उपलब्धि को समाज के लिए गर्व की बात बताया। मैंने यूट्यूब से बहुत कुछ सीखा UPSC में 314वीं रैंक हासिल करने वाली अफजल निवासी कोमल मावी ने कहा कि मैंने मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से अपनी पढ़ाई की। एक महिला अधिकारी बनने के बाद वे विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के हित में कार्य करुंगी, साथ ही समाज से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। 2024 में मैने पहले प्रयास में 661 वीं रैंक हासिल की थी। मेरा आईआरएस में चयन हुआ था। मैंने 6 महीने पीएचडी भी की। आज मैं गांव रिस्तल में आई हूं, मैं कभी इस स्नेह को भूल नहीं पाउंगी। मैने सारी तैयारी घर से की थी, यू ट्यूब की मदद ली, ऑनलाइन कोचिंग ली। मैंने कम समय में तैयारी की है। समारोह के दौरान UPSC में सफलता हासिल करने वाले रॉकी कसाना और कोमल मावी ने सभी ग्रामीणों का आभार जताया। दोनों ने कहा कि वे देश के साथ-साथ समाज के हित में कार्य करेंगे और कोशिश करेंगे कि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अवसर मिल सके। रॉकी कसाना का भी सम्मान रॉकी कसाना ने बताया कि उन्होंने UPSC परीक्षा में 542वीं रैंक हासिल की है। वे एक किसान परिवार से आते हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई प्रयास किए। उन्होंने कहा कि पहले वे असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे, लेकिन सिविल सेवा का सपना पूरा करने के लिए पढ़ाई जारी रखी और अंततः सफलता हासिल की। रॉकी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के संघर्ष को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में ट्यूबवेल से पानी देते समय युवक की मौत:बिजनौर के जीतपुरा गांव में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सिकंदराराऊ सीट पर सपा से राकेश बघेल पहली पसंद:भाजपा पसंदीदा पार्टी, विधायक बीरेंद्र सिंह राणा का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment