Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में वकील को सड़क पर गिराकर 17 डंडे मारे:हमलावरों ने पत्नी को भी धक्का दिया, धमकाया- शिकायत की तो जान से मार देंगे

    1 day ago

    1

    0

    गाजियाबाद में रविवार दोपहर एक वकील की हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। वह जनरल स्टोर की दुकान पर घर का सामान ले रहे थे। इसी दौरान 5-6 हमलावरों ने उन्हें घसीट लिया। सड़क पर गिराकर लात-घूसों और करीब 17 डंडे मारे। बचाने पहुंची वकील की पत्नी से भी धक्का-मुक्की की। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह वकील और उनकी पत्नी को बचाया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची साहिबाबाद पुलिस को वकील ने बताया- मैंने घर के बगल में हो रहे निर्माण को लेकर लखनऊ में शासन के अधिकारियों से शिकायत की थी। युवकों ने इसी का बदला लिया है। 3 तस्वीरें देखिए…. वकील-पड़ोसी का निर्माण कार्य को लेकर विवाद साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर के रहने वाले आशीष पन्नू दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं। आशीष ने बताया कि मेरे मकान से सटाकर एक बिल्डिंग में बेसमेंट बनाया गया है। इससे मेरे मकान में दरारें आ गई हैं। वकील के मुताबिक, इस मामले में पुलिस अधिकारियों और लखनऊ में शासन के अधिकारियों से शिकायत की थी, जिससे आरोपी नाराज थे। आज दोपहर करीब 1:40 बजे मैं अपनी पत्नी प्रेषिका और बच्चों के साथ कार से घर से करीब एक किमी दूर किराना दुकान पर सामान लेने गया था। कार सड़क किनारे खड़ी करने के बाद मैं दुकान के अंदर चला गया। इसी दौरान 5-6 युवक लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। एक युवक मुझे दुकान से खींचकर सड़क पर ले आए। जमीन पर गिराने के बाद लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। करीब 17 डंडे मारे, पत्नी को भी धक्का देकर पीटा आशीष ने बताया कि मुझे करीब 17 डंडे मारे। मेरी पत्नी कार से उतरकर मुझे बचाने के लिए दौड़ीं। आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। किराना दुकानदार और आसपास के लोगों ने हम दोनों को किसी तरह बचाया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। हमलावरों ने गाली देते हुए कहा कि सुशील गुप्ता के मकान की शिकायत क्यों कर रहे हो। उन लोगों ने दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मैंने साहिबाबाद थाने में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दी है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया- वकील की पिटाई मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें- कार की टक्कर के बाद धू-धूकर जला ऑटो:झांसी में 4 यात्री झुलसे, महिला बोली- पैर जले, चल नहीं पाई तो घिसटकर जान बचाई झांसी में रविवार सुबह एक लग्जरी कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो आग का गोला बन गई और 20 फुट ऊंची लपटे उठने लगीं। इसमें ड्राइवर समेत 4 लोग झुलस गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक-सांसदों की लगेगी क्लास:सेवा संकल्प अभियान की प्रतिदिन फोटो मुख्यालय भेजनी होगी, तावड़े ने माना दीप प्रज्ज्वलन के भव्य आयोजन में चूक हुई
    Next Article
    बिजली तार चोरी का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार:नारखी में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment