Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में यूट्यूबर अनुराग ने सुसाइड का किया प्रयास:डिवाइडर से टकराई गाड़ी, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 200 की स्पीड से दौड़ाया

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में यूट्यूबर अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ, जब वह इंस्टाग्राम पर लाइव थे। हादसे से पहले अनुराग ने लाइव आकर अपनी मानसिक स्थिति और तनाव का जिक्र किया था। उन्होंने बताया- वह लंबे समय से मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और अक्सर खुद को अकेला महसूस करते हैं। लाइव वीडियो के दौरान अनुराग अपनी फॉर्च्यूनर कार चला रहे थे। मसूरी थाना क्षेत्र से दिल्ली की ओर जाते समय उन्होंने अचानक कार को डिवाइडर की ओर मोड़ दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई। घटना से जुड़ी PHOTOS देखिए… अनुराग बोले- मम्मी अगली बार आऊं तो प्यार दे देना इंस्टाग्राम लाइव में अनुराग डोभाल ने कहा, “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।” इसके बाद उन्होंने कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।” लाइव में दिखाई देता है कि अनुराग कार में एक अंग्रेजी गाना लगाते हैं और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगते हैं। कुछ ही देर में स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इसी दौरान वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते नजर आते हैं, जैसे गाड़ी को डिवाइडर से टकराने की कोशिश की हो। हालांकि उसी समय इंस्टाग्राम लाइव अचानक बंद हो जाता है। दूसरा VIDEO आया, अनुराग सड़क पर लेटे रोते दिखे इस घटना के बाद एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुराग डोभाल की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है और अनुराग सड़क पर लेटे हुए नजर आते हैं। वीडियो में आसपास मौजूद लोग उन्हें कार से बाहर निकालते और संभालते हुए दिखाई देते हैं। पीली टीशर्ट पहने अनुराग सड़क पर लेट दर्द में रोते हुए दिख रहे हैं। चार दिन पहले जारी किया था 2 घंटे का भावुक वीडियो अनुराग डोभाल ने 4 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, परिवार के साथ विवाद, शादी, घर छोड़ने की नौबत, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव तक की पूरी कहानी सुनाई थी। इस दौरान वह कई बार भावुक होते और रोते हुए भी नजर आए। वीडियो में उन्होंने बताया था कि पिछले कुछ सालों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और हालात ऐसे बन गए कि उन्हें अपनी पूरी कहानी सार्वजनिक करनी पड़ी। वीडियो में उन्होंने परिवार के साथ हुई बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनाई थी और कहा था कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) ------------ ये खबर भी पढ़ें… 'UK07 राइडर अपनी पत्नी के साथ करता था मारपीट':भाई कलम बोला- व्यूज पाने के लिए रो रहा, मां-पिता पर केस कर चुका ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुके पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider इन दिनों अपने निजी जीवन से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। होली के दिन अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने अपना ‘लास्ट व्लॉग’ बताया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय सेना को मिले 281 नए टेक्नो-वॉरियर्स:अंतिम पग' भरते ही छलकी माता-पिता की आंखें, कुलदीप को 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर'
    Next Article
    'भाजपा ने प्रदेश में गुंडा राज से मुक्ति दिलाई':झांसी में ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित, मां पीताम्बरा का दर्शन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment