Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में यूट्यूबर को घर में घुसकर चाकू मारा:बिना नंबर की बाइक से हेलमेट लगाकर हमलावर आए, शरीर पर चोट के 14 निशान

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में अज्ञात हमलावरों ने यूट्यूबर सलीम नास्तिक पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। उनके पेट और गर्दन पर भी कई वार किए। वह जमीन पर गिर पड़े। शरीर से खून बहते देख बदमाश बाइक से फरार हो गए। सलीम के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटे और पत्नी को फोन करके बुलाया। परिजन फौरन पास के अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर देखते हुए बाद में उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) में रेफर कर दिया गया। वहां पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। उनके सीने, पेट, बाजू, गर्दन और पैर में चाकू से चोट लगने के 14 निशान हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन से बात कर घटना की जानकारी ली। वहीं हमले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। बाहर धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की घटना शुक्रवार को लोनी के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बिना नंबर की बाइक से आए थे बदमाश स्थानीय लोगों के मुताबिक- यूट्यूबर सलीम नास्तिक (50) अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके थोड़ी ही दूर पर दो मकान हैं। एक मकान में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार को अपने घर में बने ऑफिस में मौजूद थे। सुबह 9 बजे के करीब बिना नंबर की बाइक से दो हमलावर हेलमेट पहनकर उनके घर आए। उस समय सलीम घर के अंदर बैठे हुए थे। बदमाशों ने उन्हें देखते ही ताबतोड़ चाकू मारे। उनकी गला रेतकर हत्या की कोशिश की। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शरीर से खून बहने लगा। खून बहते देख बदमाश भाग गए। हालत गंभीर देख दिल्ली रेफर सलीम के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटे और पत्नी को फोन करके बुलाया। परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा सलीम दर्द से कराह रहे थे। वे सलीम को लेकर पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेटे ने AIMIM नेता पर लगाया हमला कराने का आरोप घटना की सूचना मिलते ही एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन से बात घटना की जानकारी ली। सलीम के बेटे ने बताया- सुबह में पापा अपने ऑफिस में अकेले बैठे थे। तभी दो अज्ञात युवक आए और चाकू मारकर भाग गए। हम लोग जब कमरे में पहुंचे तब वारदात की जानकारी हुई। उसने दो अज्ञात हमलावरों के अलावा अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर पर हमले कराने का आरोप लगाया है। मुस्लिम धर्म छोड़कर घर पर लगा रखा है तिरंगा लोगों के अनुसार- सलीम पहले मुस्लिम धर्म को मानते थे। वह मौलवी भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने अपनी मर्जी से अपना धर्म छोड़ दिया था। फिलहाल वे किसी भी धर्म को नहीं मानते थे। वह धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बयानबाजी करते करते थे। उन्होंने अपने घर पर तिंरगा झंडा भी लगा रखा है। यूट्यूब पर उनके 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। उनके एक बेटा उस्मान और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। हिंदू संगठनों ने अस्पताल के बाहर दिया धरना हमले की सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के जीटीवी अस्पताल पहुंचे। वे सड़क पर धरने पर बैठ गए। वहां पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा- सलीम मुस्लिम धर्म छोड़ चुके हैं वो कटटर हिंदू हैं। हमेशा सच बोलते हैं। कुछ लोगों को उनकी बातें पसंद नहीं आती हैं इसलिए उन पर हमला कराया गया है। ये एक सुनियोजित साजिश है। सलीम एक्स मुस्लिम हैं, लेकिन वह कट्‌टर हिंदू हैं। उन पर हमला एक बड़ी साजिश है, इसमें पुलिस को हमलावरों का एनकाउंटर करना चाहिए। हंगामे की सूचना पर भाजपा नेता मनोज तिवारी पहुंचे उन्होंने पिंकी चौधरी से बात कर घटना की जानकारी ली उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया उसके बाद वे शांत हुए एसीपी लोनी बोले-आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार ACP सिद्धार्थ गौतम ने बताया- जांच में दो अज्ञात हमलावरों का पता चला है। उन्होंने ही इसे अंजाम दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। परिजन ने तहरीर दी थी उसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही हमला करने वालों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। ये भी पढ़ें: सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन हैं 'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक? क्यों कट्टरपंथियों के निशाने पर आए गाजियाबाद के यूट्यूबर, अब अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग
    Next Article
    दरोगा की कॉलर पकड़ी, इंस्पेक्टर समझाते रहे, VIDEO:चित्रकूट में पुलिस को गालियां दीं, बोला- आतंकी बनाने की कोशिश मत करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment