Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा की कॉलर पकड़ी, इंस्पेक्टर समझाते रहे, VIDEO:चित्रकूट में पुलिस को गालियां दीं, बोला- आतंकी बनाने की कोशिश मत करो

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में दबंग ने दरोगा से बीच सड़क बदसलूकी की। कॉलर पकड़कर गालियां देने लगा। 4 पुलिसवालों के सामने दबंग ऑन ड्यूटी दरोगा को कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करता रहा। कहता रहा कि मुझे आतंकवादी बनाने की कोशिश मत करो। थोन में बुलाओगे। बैठाकर रखोगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दरोगा के साथ साथी पुलिसवाले भी दिख रहे हैं। उनमें एक घटना का वीडियो बना रहा है, जबकि एक बीच-बचाव करने में जुटा है। इसके बावजूद दबंग के चेहरे पर कोई डर या शिकन नहीं दिख रही है। दरोगा की तहरीर पर दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले आरोपी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें पीड़ित दरोगा ही जांच अधिकारी (IO) हैं। आरोपी उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी चौराहे पर स्थित कृषक इंटर कॉलेज के सामने की है। पहले पूरी घटना सिलसिलेवार तरीके से समझ लीजिए... चित्रकूट के रैपुरा थाने में तैनात दरोगा सुभाष राम की भौंरी चौराहे पर स्थित कृषक इंटर कॉलेज के पास एक मारपीट के मामले की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान मामले का आरोपी भौरी गांव का रहने वाला दद्दू यादव भाई चुनबद्दा यादव के साथ शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे मौके पर पहुंच गया। दद्दू ने सरेराह सुभाष राम से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया। धक्का-मुक्की करने लगा। इस दौरान मौके पर रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी साथी पुलिसवालों के साथ पहुंचे। आरोपी को पकड़ने की बजाय बीच बचाव करने लगे। समझाने लगे। 4 पुलिसवालों के सामने दद्दू दरोगा से बदसलूकी करता रहा। धमकी देता रहा। इस दौरान इंस्पेक्टर आरोपी पर सख्ती करने के बजाय उसे समझाते रहे। वीडियो बनाते रहे। दरोगा को बचाते रहे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। काफी मशक्कत के बाद हालात काबू में आए। अब मामले को विस्तार से समझते हैं… आरोपी गिरफ्तार, होगी कड़ी कार्रवाई मामले को लेकर रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया- दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर से मारपीट करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका भाई फरार है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मुरादाबाद में महिला जज के पिता की गोली मारकर हत्या:नमाज पढ़ने घर से निकले थे, साले ने सिर में सटाकर फायरिंग की मुरादाबाद में महिला जज के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रोजा खोलने के बाद अपने साले के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर उनका दूसरा साला आया और पीछे से सिर में बंदूक सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद असद 'अलविना' नाम से बेकरी चलाते थे। वारदात को अंजाम देने वाला साला हिस्ट्रीशीटर है। बेकरी संचालक से उसका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में यूट्यूबर को घर में घुसकर चाकू मारा:बिना नंबर की बाइक से हेलमेट लगाकर हमलावर आए, शरीर पर चोट के 14 निशान
    Next Article
    लखनऊ में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था, रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने चपेट में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment