Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर हमला:3 गाड़ियों से आए हमलावरों ने बैट से पीटा, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक हो गया है। निर्वाचित जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी पर रात में जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसिफ सैफी अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी संजय नगर स्थित एलटी चौक पर तीन गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने बेसबॉल बैट और धारदार हथियारों से उन पर हमला किया। अचानक हुए इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल आसिफ सैफी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जिला अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। इस हमले के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि यह हमला सुनियोजित साजिश के तहत किया गया है। सख्त कार्रवाई की मांग कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि सभी हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में महिला वनरक्षक और वाचर रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, लकड़ी का ट्रक पास कराने के लिए 5 हजार ले रहे थे
    Next Article
    मैरी कॉम बागपत में खोलेंगी बॉक्सिंग एकेडमी:वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर ने अधिकारियों से बात, एकेडमी को लेकर युवाओं में उत्साह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment