Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैरी कॉम बागपत में खोलेंगी बॉक्सिंग एकेडमी:वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर ने अधिकारियों से बात, एकेडमी को लेकर युवाओं में उत्साह

    4 hours ago

    1

    0

    वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम बागपत में एक बॉक्सिंग एकेडमी खोलने की तैयारी में हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने शुक्रवार को बागपत का दौरा किया। अधिकारियों से बात की। इस एकेडमी के बनने से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिल सकेगा। मैरीकॉम ने एकेडमी के लिए प्रस्तावित खेल ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। उनके इस कदम से स्थानीय युवा खिलाड़ियों में काफी उत्साह है, जो इस एकेडमी के जल्द तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं। मैरीकॉम ने बताया कि बागपत के खिलाड़ियों ने पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें बेहतर सुविधाएं और पेशेवर प्रशिक्षण मिले, तो वे और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रस्तावित एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच प्रशिक्षण देंगे। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे यहीं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेल को निखार सकेंगे और आगे बढ़ सकेंगे। जिला प्रशासन ने भी इस पहल का स्वागत किया है। अधिकारियों के अनुसार, जिले से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आते हैं, लेकिन पर्याप्त अभ्यास सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मैरीकॉम ने इससे पहले बागपत के मवीकला गांव स्थित एक रिसॉर्ट में 'नन्ही कली' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी। तभी उन्होंने यहां एकेडमी खोलने और युवाओं के भविष्य को संवारने का मन बनाया था। इस एकेडमी के शुरू होने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर हमला:3 गाड़ियों से आए हमलावरों ने बैट से पीटा, कार्यकर्ताओं में आक्रोश
    Next Article
    हरदोई में किशोरी का अपहरण, चार पर केस दर्ज:दो भाई, पिता समेत चार आरोपी खेत से ले गए, कुछ खिलाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment