Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद: मतदाता सूची शुद्धिकरण की समीक्षा:अधिकारियों को त्रुटि सुधार, समयबद्ध निस्तारण और नए पंजीकरण के निर्देश

    9 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची के शुद्धिकरण और पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट सहित कई अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में जिले में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अधिकारियों की सराहना की गई। बताया गया कि इस दौरान गाजियाबाद में बड़ी संख्या में नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। अब मतदाता सूची को और अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की पूरी जानकारी रखने और कोई पद खाली न रखने को कहा। रिक्त पदों पर तत्काल नए बीएलओ की नियुक्ति के निर्देश दिए गए। साथ ही, मतदाता सूची से संबंधित सभी फॉर्मों का समय पर निस्तारण करने को कहा गया। हर दिन प्राप्त होने वाले फॉर्म उसी दिन संबंधित बीएलओ को भेजे जाएं और अधिकतम 10 दिनों के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नए मतदाता के आवेदन में दी गई जानकारी, जैसे नाम, पता और फोटो, सही और निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए। आगामी चुनाव को देखते हुए बीएलओ को मतदाता पर्चियां बांटने की तैयारी करने के लिए कहा गया। इसके लिए बीएलओ को अपना रजिस्टर तैयार करने और उसमें मतदाताओं की जानकारी, विशेषकर मोबाइल नंबर, दर्ज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम और गलत जानकारी मौजूद है। इन्हें ठीक करने के लिए विशेष जांच कर फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कराने को भी कहा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए फॉर्म-6ए के बारे में अधिक से अधिक जानकारी फैलाने का निर्देश दिया, ताकि वे भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनसुनवाई में आयुक्त सख्त, चिकित्सक का वेतन रोका:स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थिति पर नाराजगी, गेहूं खरीद व्यवस्था संतोषजनक
    Next Article
    कानपुर देहात में अतिक्रमण से सड़कें संकरी हुईं:ठेले-दुकानों से फुटपाथ गायब, आवागमन में परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment