Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनसुनवाई में आयुक्त सख्त, चिकित्सक का वेतन रोका:स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थिति पर नाराजगी, गेहूं खरीद व्यवस्था संतोषजनक

    10 hours ago

    1

    0

    चित्रकूटधाम मंडल, बांदा के आयुक्त अजीत कुमार ने उप महानिरीक्षक राजेश एस. के साथ मानिकपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में लगभग 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी मानिकपुर को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करते हुए सात दिनों के भीतर आयुक्त कार्यालय को आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बराहमाफी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केवल फार्मासिस्ट श्याम करण सिंह उपस्थित मिले। चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पिछले चार दिनों से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी की। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सक का वेतन रोकने और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों एवं स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार न करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत, आयुक्त ने कृषि उत्पादन मंडी समिति मानिकपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेहूं खरीद कार्य संतोषजनक पाया गया। मौके पर उपस्थित किसानों ने बताया कि उनका गेहूं समय पर खरीदा जा रहा है और भुगतान भी निर्धारित समय पर प्राप्त हो रहा है। आयुक्त ने सभी क्रय केंद्रों पर इसी प्रकार पारदर्शी खरीद व्यवस्था बनाए रखने, किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने और पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्मी के दृष्टिगत आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं विद्यालयों में शीतल पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हीट वेव से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाने एवं आवश्यकतानुसार राहत उपाय तत्काल लागू करने पर भी जोर दिया गया।आयुक्त ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण तथा शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे आमजन को बेहतर एवं भरोसेमंद सेवाएं प्राप्त हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बाल श्रम से 5 बच्चे मुक्त:श्रम विभाग की छापेमारी में दुकानदारों पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    गाजियाबाद: मतदाता सूची शुद्धिकरण की समीक्षा:अधिकारियों को त्रुटि सुधार, समयबद्ध निस्तारण और नए पंजीकरण के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment