Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोकशी जांच कराने पर मिली जान से मारने की धमकी:बुलंदशहर में एक व्यक्ति ने दर्ज कराया मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में गोकशी प्रकरण की जांच कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया है। गांव धर्मपुर निवासी दीपक शर्मा ने थाना डिबाई में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव पिलखना, थाना नरौरा निवासी जब्बार पुत्र चाहत खां और उसके साथियों ने शिकायत वापस न लेने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित दीपक शर्मा के अनुसार, वह गोकशी के एक मामले में आरोपी जब्बार खां के विरुद्ध जांच करा रहे थे। यह जांच क्षेत्राधिकारी डिबाई स्तर पर की जा रही है। इसी रंजिश के चलते आरोपी पक्ष 1 मई को उनके निजी आवास गांव धर्मपुर पहुंचा और उन्हें डराने-धमकाने के साथ हत्या की साजिश रचने की बात कही। आरोप है कि शिकायत वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि आरोपी जब्बार के विरुद्ध थाना नरौरा में हत्या, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट जैसे संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के पास अवैध हथियार भी हैं। दीपक शर्मा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना डिबाई पुलिस ने तहरीर के आधार पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। सीओ डिबाई मधुप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में देर रात धूल भरी आंधी:पेड़-खंभे गिरे, बिजली ठप; बारिश से तापमान गिरा, AQI सुधरा
    Next Article
    लखनऊ में टाटा कैपिटल के नाम पर ठगी::WhatsApp लिंक से ऐप डाउनलोड कराया, मुनाफा दिखाकर खाते खाली किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment