Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में देर रात धूल भरी आंधी:पेड़-खंभे गिरे, बिजली ठप; बारिश से तापमान गिरा, AQI सुधरा

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात करीब 12:15 बजे तेज़ धूल भरी आंधी आई। इसने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आंधी की रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। बिजली के खंभे और तार टूटने से बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के कई इलाकों और दर्जनों गांवों में देर रात से बिजली गुल हो गई, जिनमें से कई स्थानों पर अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। आंधी के बाद हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि हवाएं लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलती रहीं। मौसम में आए इस बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा। तेज़ आंधी और बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में गिरावट दर्ज की गई और यह 98 तक पहुंच गया, जिसे पहले की तुलना में काफी बेहतर स्थिति माना जा रहा है। हालांकि, इस राहत के बावजूद बिजली संकट अभी भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बिजली विभाग की टीमें जगह-जगह टूटे तारों और खंभों को ठीक करने में जुटी हैं, लेकिन पूरी तरह से व्यवस्था बहाल होने में अभी कुछ समय लग सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होगी महिलाओं की याचिका:सेंट्रल मार्केट प्रकरण में दो दिन पहले अधिवक्ताओं को दिए थे साक्ष्य, राहत के आसार
    Next Article
    गोकशी जांच कराने पर मिली जान से मारने की धमकी:बुलंदशहर में एक व्यक्ति ने दर्ज कराया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment