Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोल्ड मेडल लेकर घर पहुंची दीप्ति शर्मा:मां ने अपने हाथों से खिलाया कढ़ी चावल, हनुमान मंदिर में की पूजा

    11 hours ago

    1

    0

    एशियाई खेलों में सोना जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा लंबे समय बाद एक दिन के लिए अपने घर आगरा पहुंचीं। अवधपुरी स्थित घर पर परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तता के बीच मिला यह छोटा सा ब्रेक दीप्ति ने पूरे परिवार के साथ बिताया। घर पहुंचते ही मां सुशीला शर्मा ने बेटी की पसंदीदा कढ़ी-चावल बनाकर खिलाए। लंबे समय बाद मां के हाथ का खाना खाकर दीप्ति भावुक हो गईं। घर पर दीप्ति ने परिवार के साथ एशियाई खेलों में मिली सफलता की खुशियां साझा कीं। भाई और कोच सुमित शर्मा से उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के अनुभव के बारे में बात की। दीप्ति ने कहा कि देश के लिए गोल्ड जीतने का आनंद सबसे अलग है। इस दौरान आगे की क्रिकेट तैयारियों और आने वाले टूर्नामेंट को लेकर भी चर्चा हुई। मंगलवार को बंगलूरू रवाना होने से पहले दीप्ति घर के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं। हनुमान जी की अनन्य भक्त दीप्ति अक्सर हर बड़े टूर्नामेंट से पहले मंदिर में दर्शन करती हैं। इस बार भी उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिर में मौजूद लोगों ने दीप्ति को बधाई दी और फोटो खिंचवाई। इसके बाद वह बंगलूरू के लिए रवाना हो गईं। एक दिन का यह आगरा प्रवास छोटा जरूर रहा, लेकिन मां के हाथों का पसंदीदा खाना, परिवार का साथ और बजरंगबली के दर्शन ने इसे बेहद खास बना दिया। मोहल्ले के लोगों में भी दीप्ति के आने की खबर से उत्साह रहा। अब पढ़िए दीप्ति शर्मा के बारे में... जिद करके स्टेडियम जाती थीं दीप्ति दीप्ति के बड़े भाई सुमित शर्मा क्रिकेट खेला करते थे और हर दिन स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के लिए जाते थे। उन्हें देखकर दीप्ति की भी क्रिकेट में रुचि बढ़ी। शुरुआत में वह घर पर ही भाई से ट्रेनिंग लेने लगीं। इसके बाद जब भाई स्टेडियम जाते, तो दीप्ति भी जिद करके उनके साथ जाने लगीं। हालांकि, स्टेडियम में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलता था। ऐसे में वह किनारे बैठकर घंटों नेट प्रैक्टिस देखती रहती थीं। जब बॉल सीधे स्टंप पर जा लगी एक दिन दीप्ति अपने भाई के साथ आगरा की एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचीं। वह किनारे बैठकर बाकी खिलाड़ियों को नेट प्रैक्टिस करते हुए देख रही थीं। तभी एक शॉट लगने के बाद गेंद दीप्ति के पास आकर गिरी। दीप्ति ने गेंद उठाई और करीब 50 मीटर दूर खड़े स्टंप की तरफ फेंकी। गेंद सीधे स्टंप पर लगी और गिल्ली उड़ गई। दूर खड़ी सिलेक्टर हेमलता काला ने यह पूरा नजारा देख लिया। काला समझ गईं कि इस लड़की में क्रिकेट की खास प्रतिभा है और इसे भारतीय टीम तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने दीप्ति का नाम रिकमेंड किया। हेमलता काला खुद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। दीप्ति को यूपी पुलिस में डीएसपी पद मिला था 2 साल पहले दीप्ति को यूपी पुलिस में डीएसपी पद मिला था। एशियन कप में शानदार जीत पर योगी सरकार ने तीन करोड़ की धनराशि भी दी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप्ति को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया था। दीप्ति ने चीन में हुए एशियन गेम्स में महिला क्रिकेटर स्पर्धा में भारत को गोल्ड मेडल दिलवाया था। 2023 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम के साथ रजत पदक जीता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    308 पहियों वाला ‘बाहुबली’ ट्रक वाराणसी पहुंचा:14 गाड़ियों और 40 सदस्यीय टीम, गाजीपुर सीमा तक पहुंचने में लगेंगे 48 घंटे
    Next Article
    प्रयागराज से अब मानसून की विदाई की तैयारी:बारिश थमी, तेज धूप से दिन का तापमान बढ़ा, रात में मौसम ठंडा, अगले 10 दिनों में बढ़ेगी ठंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment