Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज से अब मानसून की विदाई की तैयारी:बारिश थमी, तेज धूप से दिन का तापमान बढ़ा, रात में मौसम ठंडा, अगले 10 दिनों में बढ़ेगी ठंड

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में अब मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। दरवाजे पर ठंड दस्तक दे रही है। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, रात के मौसम में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगी है। रात में ओस पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस महसूस हो रही है, जबकि रात में मौसम ठंडा हो रहा है। सुबह और शाम भी ठंडक का असर अब महसूस होने लगा है। दिन में धूप, रात में ओस से गिर रहा तापमान मौसम में यह बदलाव मानसून के बाद की स्थिति का संकेत दे रहा है। दिन में तेज धूप पड़ने से तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रात में आसमान साफ रहने और ओस पड़ने से तापमान नीचे जा रहा है। इससे रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। अगले 10 दिनों में बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बनी रह सकती है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहने के आसार हैं। मानसून की विदाई के बाद ठंड का असर और बढ़ सकता है। अगले करीब 10 दिनों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार मानसून की वापसी तय करने में लगातार बारिश में कमी और शुष्क मौसम बने रहना महत्वपूर्ण संकेत होते हैं।]
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोल्ड मेडल लेकर घर पहुंची दीप्ति शर्मा:मां ने अपने हाथों से खिलाया कढ़ी चावल, हनुमान मंदिर में की पूजा
    Next Article
    बिजनौर में गंगा नदी का पानी स्टेट हाईवे से उतरा:चांदपुर खादर में खतरा बरकरार, खेतों और जंगलों में अब भी भरा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment