Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गलत एस्टीमेट बनाने पर कार्रवाई के निर्देश:उर्जा मंत्री बोले- लाइनमैन को हटाएं, जेई को निलंबित करें, अधिशासी अभियंता पर भी कार्रवाई

    15 hours ago

    1

    0

    मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने 'संभव' ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली के माध्यम से व्यापक जनसुनवाई की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 100 से अधिक शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं सीधे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। 'संभव' प्रणाली ने शिकायतकर्ता और अधिकारियों को सीधे जोड़ा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता आई और समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी समाप्त हुई। मंत्री एके शर्मा ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान कई गंभीर मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बाराबंकी में गलत एस्टीमेट बनाने पर एक लाइनमैन को हटाने, जूनियर इंजीनियर (जेई) को निलंबित करने और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसी तरह आजमगढ़, बरेली और आगरा सहित अन्य जिलों में भी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। महाराजगंज में एस्टीमेट जमा होने के बावजूद कनेक्शन न देने पर संबंधित अधिकारी के निलंबन के निर्देश दिए गए। उन्नाव में स्मार्ट मीटर से जुड़ी बिलिंग समस्याओं के समाधान और उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, झांसी, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और मथुरा की विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने विशेष रूप से धार्मिक नगरी मथुरा में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया। जनसुनवाई के समापन पर मंत्री ने गर्मी के मौसम को देखते हुए तय रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने, शाम के समय कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं के साथ बेहतर संवाद को विभाग की प्राथमिकता बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत:सड़क हादसे में आरक्षी केशव यादव की गई जान, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
    Next Article
    नाजा मार्केट में 35 व्यापारियों से 50 लाख की ठगी:आइकॉन कंप्यूटर्स के नाम दुकान खोलकर लगाया चूना, फर्जी आधार-पैन पर फर्म रजिस्टर कराने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment