Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत:सड़क हादसे में आरक्षी केशव यादव की गई जान, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र में तैनात आरक्षी केशव यादव (30) की ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस लाइन में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। घटना 13 अप्रैल 2026 की है। आरक्षी केशव यादव कहिंजरी पुलिस चौकी से सरकारी कार्य (समन तामील) कर लौट रहे थे। ग्राम पहाड़ीपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देखिए 3 तस्वीरें… 2018 बैच के सिपाही थे केशव मूल रूप से आगरा के बजरिया बरहान खांडा निवासी केशव यादव 2018 बैच के सिपाही थे। विभाग में उनकी छवि कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित पुलिसकर्मी की थी। 14 अप्रैल को पुलिस लाइन, कानपुर देहात में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम सलामी दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। आरक्षी केशव यादव की आकस्मिक मौत को पुलिस विभाग ने अपूरणीय क्षति बताया है। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहरुख हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की, अब तक तीन अरेस्ट
    Next Article
    गलत एस्टीमेट बनाने पर कार्रवाई के निर्देश:उर्जा मंत्री बोले- लाइनमैन को हटाएं, जेई को निलंबित करें, अधिशासी अभियंता पर भी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment