Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमती किनारे रंग, रस, राग का अद्भुत संगम:कुड़िया घाट पर लोक संस्कृति शोध संस्थान ने फागोत्सव मनाया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार को गोमती किनारे कुड़िया घाट पर रंग, रस और राग का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित 84वीं लोक चौपाल फागोत्सव में बदल गई। इस दौरान पारंपरिक होली गीतों की गूंज के बीच लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नाव में बैठकर सामूहिक फाग गायन रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अर्चना गुप्ता ने श्रीराम स्तवन से की, जिसके बाद पूरा माहौल फागमय हो गया। 'होरी खेलें रघुवीरा अवध मा', 'मत मारो श्याम पिचकारी', 'खेलें मसाने में होरी दिगम्बर', 'फागुन ऐसा सलोना सिपाही' और 'मचो फाग घनघोर, आज होरी झूम री' जैसे पारंपरिक गीतों ने समा बांध दिया। उपस्थित श्रोता भी इन गीतों में सुर मिलाते नजर आए। नाव में बैठकर सामूहिक गायन की गोमती तट पर बहती ठंडी हवा और ढोलक की थाप के साथ गाए जा रहे फाग गीतों ने पुरानी लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। नाव में बैठकर सामूहिक गायन ने इस चौपाल को एक विशेष पहचान दी। घाट पर मौजूद कई लोगों ने इस अनूठे दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया। संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि परंपरा के अनुसार, संस्थान के सदस्य शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली संगीत बैठकों में भी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य लोक संस्कृति की इस धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 4863 स्थलों पर होलिका दहन आज:शुभ मुहूर्त मध्य रात्रि 11:53 से 12:50, होलिका दहन स्थल पर पुलिस की तैनाती
    Next Article
    आगरा में कार से घायल हुआ कुत्ते का बच्चा-VIDEO:समझाने पर दबंग कार चालक ने परिवार पर किया पथराव, FIR हई दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment