Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किन्नर दूल्हे की शादी का विवाद,पिता ने दर्ज कराया FIR:बाराबंकी में बेटी के अपहरण, धोखाधड़ी का आरोप; जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी में ‘किन्नर दूल्हे’ से जुड़ा विवाह विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। लड़की के पिता जगन्नाथ ने दूल्हे रिशु और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोठी थाना क्षेत्र का है। 13 फरवरी को हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, कोठी थाना क्षेत्र निवासी जगन्नाथ की बेटी काजल का विवाह 13 फरवरी 2026 को रिशु के साथ हुआ था। शादी के अगले दिन किन्नर समुदाय के कुछ लोग ‘नेक’ मांगने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उसी दौरान समुदाय के लोगों ने बताया कि रिशु पहले से उनके साथ ढोलक बजाता है और स्वयं भी किन्नर है। सच्चाई सामने आने के बाद विवाद पिता जगन्नाथ का आरोप है कि यह जानकारी सामने आने के बाद रिशु वहां से चला गया। बाद में रविवार को वह अपने सहयोगियों संतराम और रामकिशोर के साथ आया और काजल को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। परिवार का यह भी आरोप है कि उन्हें लगातार गालियां दी जा रही हैं और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस के सामने साथ रहने की जताई थी इच्छा रविवार को काजल और रिशु दोनों पुलिस के सामने पेश हुए थे और खुद को बालिग बताते हुए साथ रहने की इच्छा जताई थी। उस समय पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की थी। ध्यान देने योग्य है कि रिशु के किन्नर होने की अभी तक कोई चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है। अब दर्ज हुआ अपहरण और धोखाधड़ी का मुकदमा पिता की तहरीर पर अपहरण, धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ चौक में धूमधाम से मनाई गई होली:113 सालों से खेली जा रही है ऐतिहासिक होली , मोहब्ब के रंग में डूबे व्यापारी
    Next Article
    श्रावस्ती में शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च:ईरान के लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment