Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक:दोस्तों के साथ पीपा पुल पर गया था, 24 घंटे बाद उतरता मिला शव

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया 18 साल का युवक डूब गया। रविवार को रेस्क्यू के दौरान 24 घंटे बाद उसका शव नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संजोग नगर थाना हुसैनगंज निवासी आदिल (18) पुत्र टिंकू शनिवार शाम को अपने कुछ साथियों के साथ गोमती नदी में पीपा पुल, मेंहदी घाट के पास नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए अन्य युवक किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन आदिल लापता हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार को युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा माना जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस का कहना है परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में चंदौली का गैंग कर रहा था लूटपाट:बिस्कुट खाकर उल्टी करते फिर उड़ा देते जेवरात-बैग, सरगना को मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा
    Next Article
    हरदोई में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा, घरेलू कलह के बाद किया सुसाइड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment