Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर पुलिस ने साइबर ठगी के 47,356 रुपए वापस कराए:साइबर सेल की सक्रियता से पीड़ित को मिली पूरी रकम

    1 hour ago

    2

    0

    मिर्जापुर में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस करा दी है। हलिया थाना पुलिस और साइबर सेल की सक्रियता से यूपीआई के माध्यम से ठगे गए 47,356 रुपये पीड़ित मुकेश कुमार चौबे के खाते में लौटा दिए गए। पुलिस के अनुसार, यह मामला 21 फरवरी 2026 का है। ग्राम डोहर, थाना हलिया निवासी मुकेश कुमार चौबे ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ यूपीआई के जरिए 47,356 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। शिकायत संज्ञान में आने के बाद थाना हलिया की साइबर सेल टीम ने क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में जांच शुरू की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले चरण में 11,650 रुपये की धनराशि वापस कराई। इसके बाद लगातार प्रयासों से शेष 35,706 रुपये भी पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। इस प्रकार कुल 47,356 रुपये की पूरी रकम पीड़ित को वापस मिल गई। अपनी ठगी गई रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित मुकेश कुमार चौबे ने पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत एनसीआरपी पोर्टल (NCRP Portal) या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। ताकि समय रहते कार्रवाई कर ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने बेटी की हत्या कर शव बाराबंकी में फेंका:बयान बदलने पर पकड़ा गया, पहचान छिपाने के लिए चेहरा बिगाड़ने की कोशिश
    Next Article
    बलिया में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती:लोगों को कैलेंडर और परशुराम चालीसा का वितरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment