Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमतीनगर में महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा:गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में सोमवार को भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शुरुआत प्रभात फेरी और भगवान की भव्य पालकी एवं शोभायात्रा से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में भगवान का अभिषेक किया गया। मुख्य शांति धारा का सौभाग्य अरविंद-मनीषा जैन एवं संजय-मनोरमा जैन परिवार को मिला। पंडित पीयूष सुरेंद्र ने संगीतमय पूजन कराकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान को चांदी के पालने में झुलाकर अपनी आस्था व्यक्त की। ‘जियो और जीने दो’ के संदेश कार्यक्रम में भगवान महावीर के उपदेशअहिंसा परमो धर्म, शाकाहार अपनाने और ‘जियो और जीने दो’ के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ये शिक्षाएं आज भी समाज और मानवता के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कु. रिद्धि और आरणा ने मंगलाचरण व भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गोमतीनगर महिला मंडल की अनीता, दीपाली, जूली, मोना, आशा, अर्चना, सपना, रश्मि, अल्पना, यशी, मीता और सुनीता सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री आलोक जैन सहित संदीप, निकांत, विशाल, महावीर गंगवाल, विनय कपूर, अरविंद, अशोक, जयकुमार और राकेश समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया। देखिए तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज में सड़क, शिक्षा और उद्योग के काम पर जोर:अपना दल (एस) की विधायक डॉ सुरभि बोलीं- जनता करेगी असली मूल्यांकन
    Next Article
    प्यारेलाल शर्मा स्मारक में व्यापार मंडल की बैठक:व्यापारियों ने बाजार की स्थिति पर जताई चिंता , महंगाई-टैक्स व्यवस्था पर भी उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment