Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कायमगंज में सड़क, शिक्षा और उद्योग के काम पर जोर:अपना दल (एस) की विधायक डॉ सुरभि बोलीं- जनता करेगी असली मूल्यांकन

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद की कायमगंज विधानसभा से अपना दल (एस) की विधायक डॉ सुरभि ने अपने चार साल के कार्यकाल का मूल्यांकन साझा किया और बताया कि जनता ही असली आंकलन करती है। उन्होंने अपने किए गए विकास कार्यों, बाढ़ तटबंध, बंद पड़ी सूत मिल और अन्य परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव और टिकट के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू... सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब: नंबर तो मुझे लगता है जनता दे तो ज्यादा अच्छा है। स्वयं का आकलन हम हर रोज करते हैं, लेकिन जनता ही असली जनप्रतिनिधि का आंकलन करती है। 10 में से मैं अपने आप को 10 अंक ही दूंगी। मेरे हिसाब से जितनी मेरी क्षमता है, उतना मैंने किया है। मैं यहीं नहीं रुकूंगी, डिस्टिंक्शन भी लाऊंगी। 10 में से 11 अंक भी प्राप्त करूंगी। सवाल: सबसे बड़ा कार्य जो आपने अपनी विधानसभा क्षेत्र में कराया? जवाब: मुख्य कार्य बाढ़ तटबंध का है। लंबे अरसे से हजारों ग्रामवासी बाढ़ से प्रभावित होते थे, जिससे फसल और राजस्व को नुकसान होता था। मैंने इसका प्रस्ताव विधानसभा में रखा और सर्वे के लिए धनराशि जारी करवाई। तटबंध बनने से हजारों गांवों के लोग राहत महसूस करेंगे। दूसरा प्रमुख कार्य 30 वर्षों से बंद पड़ी सूत मिल को लेकर था। पिछले वर्ष विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद मुख्यमंत्री की कृपा से सभी कर्मियों का भुगतान हो गया और मिल ऋण मुक्त होकर यूपीसीडा को स्थानांतरित कर दी गई। सवाल: ऐसा कौन सा कार्य है जो आप नहीं करा पाईं? जवाब: ऐसा नहीं है कि मैं कोई कार्य नहीं कर पाई। अभी एक वर्ष शेष है, इस दौरान कई लंबित कार्य पूरे करूंगी। चुनाव से पहले कई वित्तीय कार्य भी संपन्न कर लिए जाएंगे। सवाल: पिछले 4 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में कौन-कौन से कार्य हुए? जवाब: कायमगंज को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया, जैसे कायमगंज-अचरा मार्ग, कायमगंज-कम्पिल मार्ग, कम्पिल-अटेना मार्ग और नवाबगंज-पितोरा मार्ग। इन सड़कों के चौड़ीकरण से ग्रामीणों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली। सवाल: शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र के कुछ गांव शाहजहांपुर में क्यों थे और आपने क्या किया? जवाब: कुछ पांच-छह गांवों की तहसील कायमगंज लगती थी, लेकिन थाना शाहजहांपुर जनपद में थे। मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और पुलिस अधीक्षक की मदद से उन्हें फर्रुखाबाद में शामिल कराया। लोग इससे काफी खुश हैं। सवाल: सिवारा गांव में शिक्षा की स्थिति कैसी थी और आपने क्या किया? जवाब: सिवारा के बच्चों को कम्पिल नगर पंचायत तक पढ़ने आना पड़ता था, जो 25 किलोमीटर से अधिक दूर है। इस वर्ष कंपोजिट विद्यालय का प्रपोजल पास कराया गया, जिसकी लागत 25 करोड़ रुपये है। बच्चों और अभिभावकों में खुशी है। पहले सड़कों की कमी भी पूरी की गई। सवाल: सिवारा को नगर पंचायत बनाने का क्या प्रयास हुआ? जवाब: सिवारा के लिए नगर पंचायत का प्रपोजल मैंने पहले ही दे दिया था। सर्वे हो रहा है और बहुत जल्द इसे घोषित किया जाएगा। सवाल: विधानसभा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आपने क्या किया? जवाब: सूत मिल का स्थानांतरण यूपी डेवलपमेंट अथॉरिटी को कर दिया गया। इस वर्ष वहां नए उद्योग स्थापित कराने की योजना है। इसके साथ सरदार पटेल इंप्लायमेंट जोन योजना के तहत भी रोजगार बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सवाल: इस बार क्या आप टिकट की दावेदार हैं? जवाब: मैं 2022 में भी प्रत्याशी थी और 2027 में भी रहूंगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टिकट मुझे मिलेगा। जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और पार्टी का निर्णय भी उसी के अनुसार होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नियुक्तियों पर उठे सवाल:समाजवादी छात्र सभा का जोरदार प्रदर्शन, वीसी की अनुपस्थिति में छात्र धरने पर बैठे, जांच की मांग
    Next Article
    गोमतीनगर में महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा:गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment