Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमतीनगर महासमिति के वार्षिकोत्सव की तैयारी:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग को सराहा, समारोह में आमंत्रित करने का निर्णय हुआ

    9 hours ago

    1

    0

    गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की कार्यपालिका समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक नक्षत्र वाटिका में संपन्न हुई। इस बैठक में महासमिति के आगामी वार्षिकोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्य संरक्षक तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसमें आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में पूर्व एजेंडे की पुष्टि के साथ कई समाजसेवा से जुड़े प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें सक्षम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन वितरण, महिलाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना, विशिष्ट विभूतियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और स्मारिका प्रकाशन शामिल हैं। इसके साथ ही, जून 2026 तक सभी उपखंड समितियों के चुनाव कराने और वार्षिकोत्सव में प्रत्येक उपखंड से कम से कम 100 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया। प्रमुख मुद्दों पर चर्चाएं हुईं 32 वर्षों से जनहित के मुद्दों जैसे अवस्थापना, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और जलवायु पर सक्रिय महासमिति ने गोमतीनगर में ओपन जिम, सोलर लाइट, रेलवे क्रॉसिंग पर ऊपरगामी सेतु/अंडरपास, वीजा सेंटर और नई एयर स्ट्रिप जैसे विकास कार्यों में सहयोग के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। ये लोग शामिल हुए बैठक में अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव संजय निगम, संगठन मंत्री अभिनव शुक्ला, महिला प्रभारी नीलम सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान खंड समितियों के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया। अंत में, अध्यक्ष डॉ. बी.एन सिंह ने सभी सदस्यों से महासमिति के हित में समर्पित भाव से कार्य करने और वार्षिकोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने महाशिवरात्रि मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया:देवकली-मंगलाकली मंदिरों पर भीड़ नियंत्रण, पेयजल व साफ-सफाई के निर्देश
    Next Article
    ताजमहल में वैलेंटाइन-डे पर कपल्स ने किया प्यार का इजहार:प्रेमी जोड़ों ने प्यार की निशानी संग ली तस्वीर, बढ़ी पर्यटकों की संख्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment