Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने महाशिवरात्रि मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया:देवकली-मंगलाकली मंदिरों पर भीड़ नियंत्रण, पेयजल व साफ-सफाई के निर्देश

    8 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने देवकली एवं मंगलाकली मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मेला में आने वाले शिव भक्तों के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित करने के निर्देश दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाने और निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया, ताकि भीड़ के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और सभी भक्त आसानी से पूजा-अर्चना कर सकें। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के बैठने के लिए यात्री प्रतीक्षालय बनवाने के निर्देश भी दिए। अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद को शुद्ध पेयजल के लिए पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर लगाने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु अधिक बल्ब लगवाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वार ब्लॉक बना जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता का चैंपियन:251 अंक पाकर जीती ट्रॉफी, मंत्री औलख ने विजेताओं को किया सम्मानित
    Next Article
    गोमतीनगर महासमिति के वार्षिकोत्सव की तैयारी:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग को सराहा, समारोह में आमंत्रित करने का निर्णय हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment