Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गन कल्चर मामले में फंसी पंजाबी सूफी सिंगर:रितु नूरां का हाथ में पिस्तौल लेकर वीडियो वायरल; पारिवारिक विवाद के बाद नया संकट

    1 day ago

    1

    0

    पंजाब में गन कल्चर पर लगी रोक के बावजूद मशहूर सूफी सिंगर 'नूरां सिस्टर्स' की बहन रितु मीर नूरां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही हैं, जिसके बाद वह कानूनी पचड़े में फंसती दिखाई दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, रितु के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। लगातार विवादों में रही रितु मीर नूरां जालंधर की रहने वाली और मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स की बहन रितु मीर नूरां पिछले काफी समय से लगातार विवादों और सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके पिता गुलशन मीर किडनी की गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती रहे थे। पिता की बीमारी के दौरान ही नूरां सिस्टर्स का आपसी और पारिवारिक विवाद सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक में छाया रहा था। इस पारिवारिक कलह के दौरान रितु नूरां के पूर्व पति ने उन पर कई तरह के गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। अभी यह पुराना विवाद पूरी तरह थमा भी नहीं था कि रितु नूरां अब हथियारों के प्रदर्शन यानी 'गन कल्चर' को बढ़ावा देने के एक नए मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दरअसल, रितु नूरां का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रितु नूरां एक बिस्तर पर बैठी हुई हैं और उन्होंने अपने हाथों में एक बंदूक (गन) पकड़ी हुई है। वीडियो के सामने आने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वीडियो में दिखाई दे रही बंदूक असली है या फिर वह महज एक नकली खिलौना है। लाइसेंस नहीं होने का दावा जुड़े सूत्रों का दावा है कि रितु नूरां के पास किसी भी तरह के असलहा या हथियार का कोई कानूनी लाइसेंस नहीं है। बिना लाइसेंस के हथियार रखना और उसका इस तरह प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में अब स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट सकती है। पंजाब में गन कल्चर बैन गौरतलब है कि मान सरकार ने हथियारों के बढ़ते चलन और कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए गन कल्चर पर पूरी तरह लगाम लगाई हुई है। साल 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बंदूक रखने, उसे साथ लेकर घूमने और उसके प्रदर्शन को लेकर बेहद सख्त और स्पष्ट आदेश जारी किए थे। पुलिस एक्शन पर टिकीं सबकी निगाहें नए नियमों के अनुसार, पंजाब में शादियों, पार्टियों या किसी भी अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हवाई फायरिंग करना एक गंभीर और गैर-जमानती अपराध माना जाता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस तुरंत केस दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    "अल्लाह को खून नहीं, दया चाहिए...", सारा खान ने बकरीद पर की जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ अपील
    Next Article
    श्रद्धा कपूर का माइकल जैक्सन के गाने पर फनी डांस:कथित बॉयफ्रेंड को टैग कर लिखा- कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment