Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गणेश विसर्जन में 4 सेकेंड में मारे 3 बम; VIDEO:कानपुर में लाठी-डंडे से भक्तों को पीटा, गाड़ियां तोड़ीं; 4 लोग घायल

    20 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गणेश विसर्जन यात्रा पर हमलावरों ने 4 सेकेंड में 3 बम फोड़े। इसके बाद 2-3 राउंड फायरिंग की। धुआं फैलते ही यात्रा में भगदड़ मच गई। कुछ भक्त सड़क पर गिर गए। इसी दौरान करीब 15-20 हमलावरों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाइकों में भी तोड़फोड़ की। महिलाओं और बच्चों ने हमलावरों से बचने के लिए खेतों में कूदकर जान बचाई। इस दौरान कई बच्चों के पैरों में कांटे घुस गए। महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू की। घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की है। वारदात का वीडियो भी सामने आया है। देखिए 2 तस्वीरें… बम फोड़ने से मची भगदड़ 46 सेकेंड के वीडियो में गणेश विसर्जन यात्रा आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। आगे और पीछे बाइक सवार भक्त चल रहे हैं। बीच में पिकअप पर डीजे लगा हुआ है। भक्त गाने पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जबकि कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। इसी दौरान डीजे के आगे बम फूटने से चारों तरफ धुआं फैल गया। इससे यात्रा में भगदड़ मच गई। अब जानिए पूरा मामला… ट्रैक्टर रुकवाकर घेरा, लाठी-डंडों से किया हमला हनुमंत विहार की गल्ला मंडी केडीए कॉलोनी निवासी अर्पित शुक्ला ने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। अर्पित ने बताया- गुरुवार शाम करीब 5 बजे मैं अपने दोस्त अंश शर्मा उर्फ सुदामा और अन्य लोगों के साथ बाइक से गणेश प्रतिमा विसर्जित करने सेन पश्चिम थाना क्षेत्र की नहर की ओर जा रहा था। यात्रा फत्तेपुर गांव के पास पहुंची तो मोहल्ले का ही, राहुल भदौरिया, शोभित सिंह राणा अपने साथियों के साथ वहां मौजूद था। उसने सबसे आगे चल रहे प्रतिमा वाले ट्रैक्टर को रुकवा लिया। इसके बाद करीब दो दर्जन लोगों ने यात्रा को घेर लिया। हमलावरों ने फायरिंग और बमबाजी शुरू कर दी। धुआं फैलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर हमलावरों ने अंश, अर्पित, अविरल दुबे और मयंक उर्फ मोहित समेत अन्य लोगों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बाइकों में तोड़फोड़ करने के साथ उनकी चाबियां भी निकाल लीं। घटना में बबली नाम की महिला के घायल होने की भी जानकारी है। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल और गुजैनी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पिछले विवाद को लेकर हमले का आरोप अर्पित ने बताया- पिछले साल शोभित सिंह राणा से मेरा विवाद हुआ था। इसके बाद शोभित अपने साथियों के साथ मेरे घर में घुसकर दो बार मारपीट कर चुका है। इस मामले में हनुमंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शोभित कई बार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना चुका था, लेकिन मैंने केस वापस नहीं लिया। मेरे मुताबिक, इसी पुरानी खुन्नस में फत्तेपुर गांव में अपने मामा के घर रह रहे शोभित ने साथियों के साथ मिलकर विसर्जन यात्रा को निशाना बनाया। साउथ डीसीपी ने बताया- आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच में फायरिंग की बात गलत पाई गई है। एक आरोपी राहुल भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ---------- ये खबर भी पढ़ें- बैंक मैनेजर ने चलती कार में गोली मारी, मौत: जौनपुर में दिल के पास तमंचा सटाकर फायर किया, बुलेट पीठ चीरते हुए सीट में घुसी जौनपुर में यूनियन बैंक के मैनेजर ने गुरुवार देर रात सुसाइड कर लिया। उन्होंने चलती कार में दिल के पास तमंचा सटाया और गोली मार ली। बुलेट पीठ को चीरते हुए सीट में जा धंसी। गोली लगने के बाद टाटा सिएरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर मैनेजर को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में फ्लैट में महिला ने लगाईं फांसी:बेटे ने फंदे से उतारा शव, पति की पहले ही हो चुकी है मौत
    Next Article
    पिता बोले- बेटी को नहीं अपनाएंगे, बच्चों को मारा:औरैया में 3 बच्चों को डुबोकर मारने पर मां को हुई थी फांसी की सजा, अब हाईकोर्ट से बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment