Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गनपत सहाय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस:सुल्तानपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर व्याख्यान और भव्य रैली का आयोजन

    6 hours ago

    1

    0

    गनपत सहाय महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान "स्वामी विवेकानंद एक विचारक - वेदांत और भारतीय संस्कृति" विषय पर एक व्याख्यान माला का शुभारंभ हुआ और एक भव्य रैली भी निकाली गई। व्याख्यान माला का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय “बजरंगी” के मार्गदर्शन और प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन करके की। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने कम उम्र में ही ऐसे कार्य किए जो लोग सौ वर्षों में भी नहीं कर पाते। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए लक्ष्य प्राप्त करने तक न रुकने का मंत्र दिया। व्याख्यान माला के बाद एक भव्य रैली निकाली गई। इसे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह और राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अनुज पटेल ने मुख्य परिसर पयागीपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पयागीपुर, अहिमने और जोगीवीर होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि ने किया। छात्रों में प्रत्युषा, खुशी मिश्रा, रजिया, अर्चिता, अंकिता तिवारी, ऋषिका, करन, शौर्य और राजकपूर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कार्यक्रमाधिकारी डॉ. भोलानाथ, डॉ. देवेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. शाहनवाज आलम के साथ-साथ प्रो. शक्ति सिंह, प्रो. समीर सिन्हा, डॉ. भूपेश गुप्ता, डॉ. दिनेश चंद्र द्विवेदी, डॉ. विनय मिश्र, दिनेश दुबे और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बाइक-साइकिल टक्कर, किसान की मौत:बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, 4 अन्य घायल
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में फर्जी पहचान से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार:तीन आरोपी जेल भेजे गए, फर्जी दस्तावेज बरामद, IB-LIU जांच कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment