Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gang War @ Milan Dhaba, Rohtak में आधी रात को अंधाधुंध फायरिंग में 4 मरे, Haryana की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    2 hours from now

    1

    0

    हरियाणा के रोहतक में 26 नवंबर की दरमियानी रात एक ऐसी खूनी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। दिल्ली-हिसार रोड पर खरावड़ बाईपास के पास स्थित मिलन ढाबे पर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच हथियारबंद हमलावरों ने खाना खा रहे चार युवकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमलावर गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे थे और उनका निशाना ढाबे की एक टेबल पर बैठे युवक थे। अचानक हुई फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। तीन युवकों की मौत खाने की टेबल पर ही हो गई, जबकि जान बचाने के लिए पहली मंजिल की ओर भागे चौथे युवक का हमलावरों ने पीछा किया और उसे भी गोलियों से छलनी कर दिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। शुरुआती जांच में पुलिस इसे दो प्रतिद्वंद्वी गैंगों के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा मानकर जांच कर रही है। वहीं विपक्ष ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार को घेर लिया है।जहां तक घटनाक्रम की बात है तो आपको बता दें कि घड़ी की सुइयां रात के करीब एक बजे का वक्त बता रही थीं। मिलन ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे। तभी हथियारबंद हमलावर गाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि पांच से छह हमलावरों ने मौके पर पहुंचते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। निशाना सीधे उन युवकों पर था जो एक टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक हुई फायरिंग से ढाबे पर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कोई टेबल के पीछे छिपा तो कोई कुर्सियों की आड़ लेकर अपनी जान बचाने लगा।इसे भी पढ़ें: Delhi Police ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय Cyber Fraud सिंडिकेट, बंधक बनाए गए 164 विदेशी नागरिक छुड़ाएहमलावरों की गोलियां थमने का नाम नहीं ले रही थीं। तीन युवक टेबल पर ही गोलियों का शिकार होकर गिर पड़े। लेकिन मौत का यह खेल यहीं नहीं रुका। चौथा युवक जान बचाने के लिए ढाबे की पहली मंजिल की तरफ भागा। उसे लगा कि शायद ऊपर पहुंचकर हमलावरों की नजरों से बच जाएगा। मगर हमलावरों ने उसका पीछा किया। वे सीढ़ियां चढ़कर ऊपर पहुंचे और वहां भी उसे गोलियों से भून दिया। इसके बाद हथियार लहराते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए।मृतकों की पहचान रिंकू, विनीत और हर्ष उर्फ यश के रूप में हुई है। तीनों झज्जर जिले के डीघल गांव के रहने वाले थे। चौथा मृतक हिमांशु झज्जर के बेरी क्षेत्र का निवासी था। पुलिस के मुताबिक हिमांशु बीए का छात्र था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई गई है कि वह गलत पहचान का शिकार हुआ। यानी हमलावरों का निशाना कोई और था, लेकिन गोलियों की इस अंधी बारिश में एक ऐसे युवक की भी जान चली गई, जिसका कथित गैंगवार से सीधा संबंध होने की जानकारी सामने नहीं आई है।उधर, जांच की दिशा अब हरियाणा के दो चर्चित गैंगों के बीच पुरानी दुश्मनी की तरफ घूम रही है। पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे हिमांशु भाऊ और सन्नी रिटोलिया से जुड़े गुटों की आपसी रंजिश हो सकती है। मृतक रिंकू के रिश्तेदार और शिकायतकर्ता मन्नू ने आरोप लगाया है कि रिंकू, विनीत और हर्ष सन्नी रिटोलिया के संपर्क में थे और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया।दूसरी ओर, वारदात के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आई, जिसमें कथित तौर पर भाऊ गैंग की ओर से हत्याओं की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में रोहित बजरंग और सोनू डीघल की हत्याओं का बदला लेने की बात कही गई। हालांकि पुलिस ने अभी इस पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पोस्ट वास्तव में संबंधित गैंग की ओर से डाली गई या फिर इसके पीछे कोई और साजिश है।इस बीच, इस खूनी हमले के बाद रोहतक पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। रेंज आईजी हामिद अख्तर और एसपी गौरव राजपुरोहित समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सीआईए, एसटीएफ, एटीएस और साइबर सेल की टीमें जांच में लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।बहरहाल, रोहतक की इस वारदात ने एक बार फिर गैंगों के बीच चल रही उस खूनी दुश्मनी को सामने ला दिया है, जिसमें पुरानी हत्याओं का बदला लेने के लिए नई हत्याओं की पटकथा लिखी जा रही है। एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे चार युवक कुछ ही मिनटों में मौत के शिकार हो गए। गोलियां चलाने वाले हमलावर फरार हैं, सोशल मीडिया पर बदले के दावे तैर रहे हैं और पुलिस अब इस पूरे खूनी खेल की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Supreme Court ने रणबीर कपूर की Ramayana के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार
    Next Article
    SP का घोषणापत्र चुनावी चालबाजी, Mayawati ने UP की जनता को सतर्क रहने की दी सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment