Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोपी घाट पर पारंपरिक फाग गीतों का आयोजन:स्वच्छ गोमती अभियान और संकीर्तन मंडल ने किया कार्यक्रम

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में होली पर्व के नजदीक आते ही जनपद में रंगों और अबीर-गुलाल को लेकर उत्साह बढ़ गया है। इसी क्रम में स्वच्छ गोमती अभियान और संकीर्तन मंडल की ओर से गोमती नदी के किनारे स्थित गोपी घाट पर फाग गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बृजेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कलाकारों ने पारंपरिक और पुराने फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। गायक बाल मयंक के फाग गीतों पर लोग झूमते और नाचते नजर आए। कार्यक्रम के आयोजक गौतम गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक फाग गीतों को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जहां आधुनिक गीतों का प्रचलन बढ़ रहा है, वहीं उनकी संस्था कलाकारों को एक मंच पर लाकर पुराने और लोक परंपरा से जुड़े फाग गीतों को बढ़ावा दे रही है। इस पहल का उद्देश्य समाज में होली के अवसर पर सौहार्द और भाईचारे का संदेश देना है, ताकि लोग मिलजुलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रॉपर्टी विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला:रामपुर में 10 लाख रुपये वापस मांगने पर पांच लोगों ने घेरकर किया वार
    Next Article
    कासगंज में बाइक से गिरकर युवक की मौत:सड़क पर अचानक बेकाबू होकर गिरी बाइक, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment