Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेहूं खरीद के लिए 104 केंद्र आवंटित:जनपद में छह एजेंसियों को 2026-27 के लिए मिली जिम्मेदारी

    2 hours ago

    1

    0

    जनपद में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने वर्ष 2026-27 के लिए 104 गेहूं क्रय केंद्रों की सूची जारी कर दी है, जिनकी जिम्मेदारी छह एजेंसियों को सौंपी गई है। हालांकि, एक मार्च से प्रस्तावित खरीद अभी औपचारिक रूप से शुरू नहीं हो पाई है और होली के बाद इसके शुरू होने की संभावना है। गेहूं खरीद प्रभारी अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि सभी 104 क्रय केंद्रों को छह विभिन्न एजेंसियों के बीच वितरित किया गया है। जारी सूची के अनुसार, विपणन शाखा को सर्वाधिक 45 केंद्र दिए गए हैं। प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन को 23 केंद्रों की जिम्मेदारी मिली है, जबकि उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ को 15 केंद्र आवंटित किए गए हैं। भारतीय खाद्य निगम को 8 केंद्रों का संचालन सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, मंडी समिति को 5 और यूपीएसएस को 8 क्रय केंद्र दिए गए हैं। प्रशासन ने जानकारी दी है कि सभी केंद्रों पर तौल मशीन, बारदाना, भंडारण और ऑनलाइन पंजीकरण जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। संबंधित एजेंसियों को किसानों से समर्थन मूल्य पर पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने और समयबद्ध भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि होली के बाद खरीद शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी और उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में अवैध शराब पर सख्त अभियान:21 मामले दर्ज, 469 लीटर शराब और 2630 लीटर लहन नष्ट
    Next Article
    थारू जनजाति होली उत्सव में झूमे बृजभूषण शरण सिंह:थारू समुदाय के लोगों के साथ गमछा हिलाते बृजभूषण ने मनाया होली उत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment