Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोपीगंज शिव मंदिर को मिला 1.47 करोड़ का बजट:परिसर बनेगा भव्य तीर्थ स्थल, विकास कार्य जल्द शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही के गोपीगंज नगर के प्रसिद्ध पौराणिक श्री बड़े शिव मंदिर परिसर को भव्य तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। लंबे समय से प्रतीक्षित विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 47 लाख 29 हजार रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। यह बड़ी सौगात ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे की पहल पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के माध्यम से मिली है। इस योजना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर है। योजना के तहत मंदिर परिसर में दो मंजिला यात्री हाल, आकर्षक स्वागत द्वार, पक्की सड़क, आरसीसी बेंच, पेयजल सुविधा और सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पुलिस बूथ और आधुनिक बारकोड सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। जल्द ही भूमि पूजन और शिलान्यास के साथ काम शुरू होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं और नगरवासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और विधायक विपुल दुबे का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि विकास कार्य पूरा होने के बाद श्री बड़े शिव मंदिर न केवल आस्था का केंद्र रहेगा, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में भी उभरेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-नेपाल सीमा पर बाल तस्करी रोकने को लेकर बैठक:बॉर्डर क्षेत्र में समन्वय और सतर्कता बढ़ाने पर जोर, कई हितधारक हुए शामिल
    Next Article
    लखनऊ में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शराब के नशे में पत्नी से हुई थी कहासुनी, कमरे में लटकता मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment