Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौरीफंटा बॉर्डर पर मानव तस्करी की आशंका:SSB ने नेपाली युवक-युवती को पकड़ा, दिल्ली जा रहे थे

    5 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा चेक पोस्ट पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की AHTU टीम ने मानव तस्करी की एक संभावित घटना को टाल दिया। टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाल से भारत आ रहे एक युवक और युवती को रोका। यह घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। चेकिंग के दौरान टीम ने एक 18 वर्षीय युवती और एक 17 वर्षीय किशोर को रोका। पूछताछ में दोनों घबराए हुए दिखे। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे नेपाल के बैतडी जिले के निवासी हैं। वे अपने परिवार को बताए बिना दिल्ली जाने के लिए घर से भागे थे। AHTU टीम ने तुरंत दोनों के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने दूरी का कारण बताते हुए अगले दिन आने में असमर्थता जताई और संबंधित संस्थाओं को उन्हें सौंपने का अनुरोध किया। मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए, सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद युवक को भारतीय और नेपाली एजेंसियों की उपस्थिति में नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि युवती को नेपाल के एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। AHTU टीम की सतर्कता और मुस्तैदी से एक संभावित गंभीर घटना को समय रहते रोका जा सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाले में मिला शामियाना कर्मचारी का शव:एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
    Next Article
    कौशांबी पुलिस ने 22 लाख के 92 मोबाइल लौटाए:CEIR पोर्टल से हुए बरामद, 13 थानों में दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment