Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौरीगंज रेलवे स्टेशन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण:कांग्रेस शिक्षक संघ ने DRM को सौंपा ज्ञापन, ट्रेनों के ठहराव की मांग

    3 hours ago

    3

    0

    उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (GM) और मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने अपनी टीम के साथ गौरीगंज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। निरीक्षण के दौरान रेलवे का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इसमें GM, DRM के साथ-साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Senior DOM), वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Senior DME), मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM), सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (ADCM) और गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक (SS) शामिल थे। जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय होने के बावजूद गौरीगंज स्टेशन लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस और गरीब रथ जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। कांग्रेस शिक्षक संघ ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के संबंध में अलग से एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि त्योहारों और आपातकालीन परिस्थितियों में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का भी गौरीगंज में ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिल सके। नेताओं ने अधिकारियों से संवाद के दौरान बताया कि इन ट्रेनों के न रुकने से व्यापारियों, किसानों और दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों की यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यात्रियों की संख्या और राजस्व के दृष्टिकोण से गौरीगंज स्टेशन ट्रेनों के ठहराव के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रहरि और मीडिया प्रभारी अंकित पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने जनहित को देखते हुए तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ बाबा साहब की जयंती पर भंडारा बांटा:अम्बेडकर छात्रावास में मनाया गया जन्मोत्सव , छात्र बोले-बाबा साहब हर पीड़ित की आवाज है
    Next Article
    संभल में 5 बीघा गेहूं की फसल राख:किसान को ₹70,000 का नुकसान, दो घंटे में आग पर काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment